फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: युवक को मारने की जिद में मकान की छत पर चढ़ा सांड, युवक ने नीचे छलांग लगाकर बचाई जान

Sat, 07 Jun 2025 05:06 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के बली गांव में युवक को टक्कर मारने के लिए एक आवारा सांड मकान की छत पर चढ़ गया। युवक ने छत से नीचे कूदकर जान बचाई। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों और रस्सियों से सांड को नीचे उतारा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
युवक को मारने के लिए मकान की छत पर चढ़ा सांड़(बागपत) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के बली गांव में शनिवार को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। एक युवक को टक्कर मारने की जिद में एक आवारा सांड मकान की छत पर चढ़ गया। युवक नीरज ने किसी तरह छत से नीचे कूदकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन


मामला तब शुरू हुआ जब गांव में दो सांड बीच सड़क पर आपस में लड़ रहे थे। नीरज उन्हें हटाने की कोशिश कर रहा था, तभी एक सांड भड़क गया और नीरज के पीछे दौड़ पड़ा।

यह भी पढ़ें: कातिल मां का कबूलनामा: दोस्त से शादी की जिद... बेटे को थप्पड़ मारते ही गला दबाकर मारा, दरांती से सिर काटा

विज्ञापन
विज्ञापन

जान बचाने के लिए नीरज एक मकान की छत पर चढ़ गया, लेकिन सांड ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और वह भी छत पर चढ़ गया। सांड छत पर चिंघाड़ता रहा और युवक ने जान बचाने के लिए नीचे छलांग लगा दी।

घटना के बाद ग्रामीणों ने लाठी-डंडों और रस्सियों की मदद से सांड को छत से नीचे उतारा। यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

गौरतलब है कि बागपत क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन राहगीर और किसान इनका शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें