फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार का प्रकोप जारी, नौ लोगों की मौत

Wed, 21 Sep 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुखार से मौतोें का सिलसिला जारी है। मंगलवार को देहात क्षेत्र में नौ लोगों की मौत होने से हाहाकार मच गया। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग पर पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं मुहैया न कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

परीक्षितगढ़ में बस स्टैंड निवासी व्यापारी हरिकिशन (65) दो दिन से बुखार से पीड़ित थे। मंगलवार को उनकी मौत हो गई। मवाना बस स्टैंड निवासी सीताराम वाल्मीकि (35) को भी कई दिन से बुखार था। मेडिकल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। देर रात मूर्ति देवी (80) पत्नी छिद्दा सिंह ने दम तोड़ दिया। मूर्ति का क्षेत्र में ही चिकित्सक से इलाज चल रहा था।
बहसूमा में मोहल्ला जुमेरात निवासी प्रकाशी शर्मा (80) तीन दिन से बुखार से पीड़ित थे। कस्बे के प्राइवेट डॉक्टर ने उन्हें मेरठ रेफर किया था। रास्ते में उनकी मौत हो गई। मोहल्ला जुमेरात निवासी जान मोहम्मद की बेटी हुमेरा (3) ने भी बुखार के कारण दम तोड़ दिया। रामराज के मोहल्ला निदयापुरी निवासी समरजीत की बेटी माही (12) की भी मौत हो गई। मोहल्ला हादीपुरिया निवासी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी केला देवी (55) ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ललियाना में दानिश (7) पुत्र चुन्नू की मौत हो गई। असीलपुर में बुंदू (50) ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें