फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पिस्टल के बल पर बिल्डर को आठ घंटे तक बंधक बनाकर 25 लाख रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र के गुरुनानक नगर में बिल्डर जितेंद्र वर्मा को पिस्टल के बल पर आठ घंटे तक बंधक बनाकर 25 लाख से अधिक रुपये लूट लिए। आरोपियों ने बिल्डर की दुकान खरीदने के बहाने अपने घर बुलाकर बुधवार को पिस्टल के बल पर परिचितों से रुपये मंगाकर और तीन लाख रुपये ऑनलाइन हस्तांतरित कराकर वारदात की। शनिवार को बिल्डर अपने परिजन और रिश्तेदारों के साथ टीपीनगर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस लेनदेन का विवाद मानकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बागपत रोड स्थित अशोका ग्रीन कॉलोनी में रहने वाले जितेंद्र वर्मा बिल्डर है। पहले वह सराफ का काम भी करते थे। उनकी सराफा बाजार में दुकान है। जितेंद्र वर्मा ने पुलिस को बताया कि आठ अक्तूबर को उनके परिचित आकाश अग्रवाल का कॉल आया और कहा कि कनाडा से कुछ सराफा व्यापारी आए हुए हैं। उन्होंने साकेत में दस करोड़ रुपये की कोठी ली है। कनाडा के व्यापारी मेरठ व्यापार करने के लिए सराफा बाजार स्थित उनकी दुकान खरीदना चाहते हैं। जितेंद्र वर्मा ने मीटिंग के लिए साढ़े 11 बजे का समय दे दिया।
आकाश अग्रवाल ने अपने गुरुनानक नगर स्थित घर पर जितेंद्र वर्मा को बुला लिया। आरोप है कि जितेंद्र वर्मा अपने कर्मचारी आसिफ मलिक के साथ जैसे ही आकाश के घर पहुंचे तो उन्होंने सीसीटीवी से उनको देख लिया और रिमोट से बटन दबाकर इलेक्ट्रोनिक्स गेट खोल दिया। आरोप है कि आकाश अग्रवाल ने आसिफ मलिक को घर भेजने के लिए कहा। इसके बाद आसिफ वहां से चला गया। इसी दौरान आकाश का बेटा अभिषेक अग्रवाल और जितेंद्र वर्मा का पुराना कर्मचारी जावेद निवासी खड़ौली आया। तीन युवक नीचे पहले से ही हथियार लेकर बैठे हुए थे।
विज्ञापन

कनपटी पर पिस्टल लगाकर कराई रुपये मंगाने के लिए कॉल

आरोप है कि आकाश और अभिषेक ने जितेंद्र वर्मा की कनपटी पर पिस्टल लगाकर मोबाइल छीन लिया। गोली मारने की धमकी देकर जितेंद्र से उनके परिचित राहुल मित्तल को कॉल कराई और 50 लाख देने के लिए कहा। राहुल ने कहा कि उनके पास 50 लाख रुपये नहीं है। केवल दस लाख रुपये का इंतजाम हो सकता है। इसके बाद जावेद और एक अन्य युवक गया और दस लाख रुपये लेकर आया। दोबारा कॉल फिर राहुल को कराया और फिर तीन लाख रुपये और मंगा लिए। इसके बाद आरोपियों ने जितेंद्र से उनके भतीजे दीपक को कॉल कराया। दीपक ने पैसा नहीं होने की बात कही तो सोना लाने के लिए कहा लेकिन भतीजे ने सोना नहीं होने की बात कही। इसके बाद आसिफ मलिक को कॉल कराकर घर और ऑफिस में रखे 12 लाख रुपये मंगा लिए।
दो ब्लैंक चेक पर भी कराए हस्ताक्ष

आरोपियों ने दो ब्लैंक चेक भी ले लिए। एक चेक में दस लाख रुपये और दूसरे में ढाई लाख की रकम लिख ली गई। जावेद को बैंक भेजा गया लेकिन कैश काउंटर बंद होने के कारण चेक से भुगतान नहीं मिल सका। आरोपियों ने जितेंद्र से तीन लाख रुपये ऑनलाइन हस्तांतरित करा लिए। पीड़ित ने जेब में रखे पंद्रह हजार रुपये और डेबिट कार्ड लूटने का भी आरोप लगाया है।
लोकेशन पर पहुंचा बेटा तो दी धमकी

जितेंद्र वर्मा ने बताया कि रात तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो पत्नी का कॉल आया। आईफोन होने के चलते एक ही जगह लोकेशन पति की मिल रही थी। इसके बाद पत्नी ने जितेंद्र के एडवोकेट सुमित चौधरी को कॉल किया। सुमित चौधरी लोकेशन के मुताबिक गुरुनानक नगर पहुंचे जबकि जितेंद्र का बेटा उदय भी लोकेशन पर पहुंच गए। आरोप है कि जान से मारने की धमकी भी बाप-बेटे ने दी। इसके बाद जितेंद्र वर्मा अपने बेटे और एडवोकेट के साथ वहां से अपने घर चले गए। बृहस्पतिवार सुबह चेक से पेमेंट करने बैंक जाकर रोक लगवाई।
हिरासत मेें लेने पर आरोपी ने की भागने की कोशिश

टीपीनगर पुलिस जावेद के घर खड़ौली पहुंची और उसको हिरासत में ले लिया गया। उसने पुलिस हिरासत से भी भागने का प्रयास किया लेकिन कुछ दूरी पर उसको पकड़ लिया और थाने में बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस गुरुनानक नगर पहुंची। घर पर अभिषेक और आकाश नहीं मिले। संपर्क करने पर उन्होंने पुलिस को बताया कि वह नोएडा में हैं। रविवार को थाने आकर वह अपना पक्ष रखेंगे।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया लेन-देन का लग रहा है। दूसरे पक्ष ने लेनदेन का विवाद बताया है। रविवार को दूसरा पक्ष भी आएगा। सीसीटीवी फुटेज आदि की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें