फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस हुई चोरी, तहरीद देने के एक घंटे बाद ही 10 किमी दूर मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। रविवार रात क्षेत्र के गांव चंदपुरा से चोरों ने एक मकान से भैंस चोरी कर ली। पशु स्वामी द्वारा उलधन निवासी दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देने के एक घंटे बाद ही 10 किलोमीटर दूर से भैंस मिल गई।
विज्ञापन

गांव चंदपुरा निवासी बबली के अनुसार रविवार रात वह परिवार के साथ अपने घर पर सोया था। आंगन में उसके पशु बंधे थे। रात करीब 2:00 बजे चोरों ने आंगन में बंधी एक भैंस चोरी कर ली। सोमवार तड़के करीब 4:00 बजे उनकी आंख खुली तो भैंस को न पाकर शोर मचाया। बबली मावी ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सोमवार सुबह करीब 6:00 बजे थाना पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को उलधन निवासी दो पशु व्यापारियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
पशु स्वामी ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व उसने अपनी एक भैंस इन्हीं लोगों को बेची थी। उस दिन से भैंस खरीदने वाले दोनों लोग अक्सर उनके मकान के आसपास घूमते मिले थे। तहरीर देने के करीब एक घंटे बाद ही क्षेत्र के गांव गोविंदपुरी निवासी ग्रामीण ने फोन कर पशु स्वामी को बताया कि एक भैंस जंगल में घूम रही है। पशु स्वामी भैंस की पहचान करने के बाद घर ले आया। आरोप है कि उलधन निवासी दोनों व्यापारियों ने ही घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है तो वह अधिकारियों के पास जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें