फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुबारिकपुर में फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना (मेरठ)। गांव मुबारिकपुर में प्रदीप के घर बीते माह फायरिंग करने वाले आरोपी सोहित तोमर को पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक पटेल ने बताया कि 2 जून को गांव मुबारिकपुर निवासी प्रदीप के रिश्तेदार भैंस लेकर आए थे। आरोपियों द्वारा उन्हें रास्ते में रोककर उन पर टिप्पणी की। इस कारण दोनों पक्षों के मध्य हाथापाई हुई थी। इसके बाद आरोपियों द्वारा दोस्त प्रिंस निवासी मुबारिकपुर व अन्य साथियों को फोन कर बुलाया और प्रदीप के मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए थे। इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोपी कार्तिक, आकाश और प्रिंस को 3 जून, अंकित गुर्जर व अंकित सैनी को 9 जून, अक्षित को 12 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। सोमवार को सोहित तोमर निवासी घटायन थाना जानसठ मुजफ्फरनगर को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें