फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रजबहे में पलटी भैंसा-बुग्गी, किसान समेत तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
- भैंसा रजबहे में डूबने से मरा,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। मेरठ-बड़ौत मार्ग पर रविवार शाम पूठ खास गंग नहर के निकट बाफर रजबहे में भैंसा-बुग्गी अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे के दौरान किसान और उसके दो साथियों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि भैंसा पानी में डूब गया। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने भैंसे और बुग्गी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक भैंसा मर चुका था। घटना से किसान के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

रोहटा निवासी दीपक पुत्र मांगेराम रविवार शाम अपने साथियों के साथ भैंसा-बुग्गी से पूठखास गांव से रोहटा लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बुग्गी बाफर रजबहे के पास पहुंची तो अचानक किसी वाहन के हॉर्न और सड़क किनारे की हलचल से भैंसा बिदक गया। देखते ही देखते भैंसा तेज रफ्तार में भागने लगा। चालक ने रस्सा खींचकर भैंसे को नियंत्रित करने का प्रयास किया लेकिन तब तक बुग्गी अनियंत्रित हो चुकी थी।
विज्ञापन

कुछ ही क्षणों में भैंसा-बुग्गी सड़क किनारे रजबहे में जा गिरी। बुग्गी में बैठे दीपक और उसके साथियों ने तत्परता दिखाते हुए रजबहे में कूदकर अपनी जान बचाई। पानी अधिक होने और बुग्गी पलटने के कारण भैंसा बाहर नहीं निकल पाया और पानी में डूब गया।
घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने रस्सियों और ट्रैक्टर की मदद से काफी मशक्कत के बाद बुग्गी और भैंसे को बाहर निकाला। ग्रामीणों का कहना था कि यदि समय रहते लोग मौके पर नहीं पहुंचते तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।
विज्ञापन

भैंसे की मौत से किसान दीपक को आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से किसान को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। वहीं हादसे के बाद कुछ देर तक मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें