फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 25 से सजेगा बूढ़ा बाबू मेला, कवि सम्मेलन और मुशायरा होंगे आकर्षण

Mon, 15 Jun 2026 06:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
सरधना। नगर पालिका में मेला बूढ़ा बाबू के आयोजन को लेकर बैठक में विचार रखते सभासद। संवाद
विज्ञापन
नगर पालिका में हुई बैठक में लिया निर्णय, राष्ट्रीय स्तर के कवि, शायर और कलाकार पहुंचेगे
विज्ञापन

श्री खाटू श्याम भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम
बैठक में चेयरपर्सन, सभासद और जनप्रतिनिधि हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर की सांस्कृतिक विरासत और गंगा-जमुनी तहजीब के प्रतीक ऐतिहासिक बूढ़ा बाबू मेले का आयोजन इस वर्ष 25 जून से 25 जुलाई तक किया जाएगा। एक माह तक चलने वाले इस मेले में धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रमों की धूम रहेगी। मेले के मुख्य मंच पर पांच प्रमुख कार्यक्रम होंगे, जिनमें अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन और ऑल इंडिया मुशायरा विशेष आकर्षण होंगे।
सोमवार को नगर पालिका सभागार में मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित अनौपचारिक बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में पालिका चेयरपर्सन सबीला बेगम, सभासदों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने इस बार मेले को अधिक भव्य, आकर्षक और सुव्यवस्थित बनाने का सुझाव दिया। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि मेले का शुभारंभ 25 जून को होगा और 25 जुलाई तक चलेगा। मेले में बड़ी संख्या में भीड़ को देखते हुए और बेहतर इंतजाम करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

इस वर्ष मेले के मुख्य मंच पर पांच सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन, ऑल इंडिया मुशायरा, श्री खाटू श्याम संध्या तथा अन्य रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल रहेंगी। कार्यक्रमों में राष्ट्रीय स्तर के कवि, शायर और कलाकार हिस्सा लेंगे। बैठक में पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी, तराबुद्दीन अंसारी, खालिद, पिंकी सोम, मंगू प्रधान, राहुल पाल, खालिद अंसारी, हाजी कासिम, मुकेश कुमार, शकील अहमद, शाहिद मलिक, हासिम, सलीम कुरैशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाईचारे, सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है मेला
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बूढ़ा बाबू मेला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि क्षेत्र में आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। वर्षों से यह मेला सभी वर्गों और समुदायों को एक मंच पर जोड़ने का कार्य करता आ रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी मेले को यादगार बनाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें