- मंगलवार से खेले जाएंगे क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी में मंगलवार से 15वें विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरूआत हो रही है। सोमवार को एकेडमी में टीमों को ड्रेस वितरित की गईं।
क्रिकेट कोच एवं आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि टूर्नामेंट का पहला मैच मंगलवार को सब जूनियर वर्ग में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी जूनियर व गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम के बीच खेला जाएगा। इसमें सात से 10 साल के क्रिकेटर प्रतिभाग कर सकेंगे। वहीं, जूनियर वर्ग में 11 से 14 साल के क्रिकेटर प्रतिभाग कर सकेंगे। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ड्रेगन, मेरठ इलेवन, स्पोर्ट्स स्टार, गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट चैलेंजर, ऋषभ क्रिकेट एकेडमी चैलेंजर, आईटीआई क्रिकेट एकेडमी, केडीएम क्रिकेट एकेडमी की टीम भाग लेंगी।
सीनियर वर्ग ग्रुप-ए में मेरठ डोमेंटर, आईटीआई क्रिकेट एकेडमी, मेरठ चैंपियन, केडीएम क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरनगर, ग्रुप-बी में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी, गुरु तेग बहादुर स्कूल, ऋषभ क्रिकेट एकेडमी किंग की टीम प्रतिभाग कर रही हैं। टूर्नामेंट को सफल बनाने में कनिष्क जैन, नीरज, हिमांशु, रोहित, अंकुर, रजनी, कोमल, खुशबू आदि का योगदान रहेगा। सीनियर वर्ग के मैच 17 जून से आईटीआई साकेत क्रिकेट एकेडमी में खेले जाएंगे।