फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट 2019: नरेश टिकैत बोले- किसानों के लिए निराशाजनक है ये 'आम बजट'

Sat, 06 Jul 2019 02:19 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया बजट किसानों के लिए निराशाजनक व परेशानी भरा हुआ है। बजट से किसानों को काफी उम्मीदें थी।

विज्ञापन


भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछली सरकार में वाणिज्य मंत्री के रूप में व्यापार को आसान बनाने के लिए 7000 कदम उठाए थे। कृषि को आसान बनाने के लिए कम से कम 5000 कदम सुझाए जाने की उम्मीद थी, लेकिन यह बजट किसानों की आशाओं के विपरीत है। बजट में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं का कोई जिक्र नहीं किया है। उम्मीद थी कि बजट में फसलों का समर्थन मूल्य पर खरीद, मंडियों व भंडारण की क्षमता को बढ़ाना, कृषि ऋण को दीर्घकालिक व ब्याज मुक्त किए जाने के लिए सरकार कदम उठाएगी। केंद्र सरकार ने बजट में इन मुद्दों को छुआ तक नहीं। किसानों को समृद्ध बनाने को सरकार की तरफ से कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। 

भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं के लिए बजट आवंटन में कोई राशि की जानकारी नहीं दी गई है। यह बजट देश को गुमराह करने वाला बजट है। ऐसे बजट से कृषि और किसान का कल्याण संभव नहीं है। केवल सराहना और प्रतिबद्धता के आश्वासन पर खेती की चुनौतियों को कम किया जाना संभव नहीं है। यह बजट गांव और किसान के हितों के विरुद्ध है। बजट से किसानों में हताशा व निराशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें