बीमार होने वालों में पुरुषों के अलावा बच्चे और महिलाएं भी शामिल थे। दूसरे दिन भी ऐसे मरीज शहर के कई अस्पतालों में आते रहे। इस बार देहात क्षेत्र में भी काफी संख्या में लोग पहुंच गए। जिला अस्पताल में तो एक पूरा वार्ड ही ऐसे बीमार लोगों के लिए रखा गया है।
जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि सभी मरीजों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। काफी संख्या में मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। यहां अभी 18 मरीज शेष हैं।
वहीं, कंकरखेड़ा क्षेत्र के फाजलपुर में बृहस्पतिवार रात दो परिवारों के छह लोग बीमार हो गए। निशांत ने बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। बृहस्पतिवार रात उसकी मां बबीता पड़ोस की दुकान से आटा लाई थीं।
जिला अस्पताल में मलियाना निवासी 13 वर्षीय चाहत, 17 वर्षीय शगुन, 35 वर्षीय मां रेखा, 10 वर्षीय शरद, रोहटा रोड कुंदनकुंज निवासी 55 वर्षीय जयदीप, बहू छवि, बहू कुमकुम, पत्नी बबली, बागपत रोड रामपुर पावटी निवासी रिंकू, सीमा निवासी खत्ता रोड, राधा शर्मा, अंकित शर्मा निवासी ब्रह्मपुरी इंद्रानगर, 32 वर्षीय नवीन, 30 वर्षीय ज्योति, 7 वर्षीय जिया निवासी इंद्रानगर, मलियाना जसवंत नगर निवासी पिंकी देवी, आकांक्षा और योगेंद्र कुमार, बागपत रोड सिरोही अस्पताल में मुल्ताननगर निवासी शिखा शर्मा, सिल्की, किशनपुरा निवासी चिराग, पुष्पा शर्मा, मुल्ताननगर निवासी खुशी, शेखपुरा निवासी नेहा, संत विहार निवासी अश्वनी शर्मा, नीलिमा शर्मा भर्ती रहे।
डिप्टी सीएमओ ने टीम के साथ किया निरीक्षण
सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. सुधीर कुमार की टीम ने बागपत रोड, कंकरखेड़ा सहित शहर के विभिन्न अस्पतालों का निरीक्षण कर मरीजों से बातचीत की। इस दौरान तीमारदारों से भी जानकारियां जुटाई गईं। टीम ने सुबह और शाम दोनों समय निरीक्षण किया।