फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कौन थी वो बुर्के वाली, जिसने स्कूल में छात्राओं पर चलाया चाबुक

Tue, 11 Jul 2017 12:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
हाथ में चाबुक ले जाती छात्रा की मां
विज्ञापन
यह पहली ऐसी घटना है जब शिक्षा के मंदिर में घुसकर कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई गयीं। बसपा नेता याकूब कुरैशी के परिवार ने स्कूल में घुसकर छात्राओं पर घोड़े की चाबुक बरसाईं। इसके अलावा स्कूल में जमकर तोड़फोड़ भी की।   
विज्ञापन


बसपा नेता एवं पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के परिवार ने वेस्ट एंड रोड स्थित मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल पहुंचकर जमकर दबंगई दिखाई। इन लोगों ने पहले घोड़े की चाबुक से पहले एक छात्रा को पीटा और फिर शिक्षिकाओं पर चाबुक बरसाईं। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। स्कूल प्रशासन चुप्पी साधकर बैठा है। 

इंस्पेक्टर सदर बाजार पंकज पंत के मुताबिक बसपा नेता याकूब कुरैशी के परिवार की दो बेटी कैंट स्थित एमपीजीएस (मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल) में कक्षा आठ में पढ़ती है। शुक्रवार को दोनों छात्राएं स्कूल नहीं आई थीं, जिसकी शिकायत उनकी क्लास की ही एक छात्रा ने शिक्षिका से कर दी। शनिवार को जब दोनों छात्राएं स्कूल में पहुंची तो शिक्षिका ने उन्हें डांटते हुए एक छात्रा को थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन

स्कूल प्रशासन खामोश, गार्डों ने बताया सच

थाने में छात्राओं के परिजन
आरोप है है कि इसकी जानकारी होने पर शनिवार शाम इन दोनों छात्राओं के परिजन पूरे लाव लश्कर के साथ स्कूल में पहुंचे, लेकिन तब तक स्कूल का अधिकांश स्टाफ जा चुका था। वे लोग तोड़फोड़ करके लौट गए। पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह सात बजे याकूब कुरैशी के रिश्तेदारों की तीन महिलाएं दो गाड़ियों में दर्जनों लोगों को साथ स्कूल पहुंची पहुंचे। इन सभी के पास असलाह भी था। महिला के साथ आए लोगों ने स्कूल में घुसते ही मुंह पर कपड़ा बांध लिया।

छात्रा की मां ने स्कूल में दबंगई से घुसते हुए शिक्षिकाओं को सबक सिखाने की चेतावनी दी। कोई क्लास नहीं चलने दी। इसके बाद बेटी की क्लास में जा पहुंची और छात्रा अलीशा को थप्पड़ मारा और घोड़े को पीटने वाली चाबुक भी चलाई। इसका विरोध करने पर छात्राओं और तीन शिक्षिकाओं पर भी चाबुक चलाई गई। सुरक्षा कर्मियों ने पुलिस को फोन किया। सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि इन लोगों ने तोड़फोड़ की व धमकी देकर गए है कि वह दोबारा स्कूल में आयेंगे। स्कूल प्रबंधन ने कोई शिकायत नहीं दी तो पुलिस वापस लौट गई।

स्कूल प्रशासन खामोश, गार्डों ने बताया सच
इस मामले में स्कूल प्रशासन खामोश बैठा है। जबकि सुरक्षा गार्डों ने पुलिस को आरोपियों की करतूतों के बारे में बताया है। पुलिस ने बताया कि स्कूल में शिक्षिकाओं से मारपीट और तोड़फोड़ की बात भी सामने आयी है। स्कूल में सीसीटीवी कैमरे भी लगे है। जिनको देखा जाएगा। हालांकि स्कूल के स्टाफ ने फुटेज देखी थी, जिसमें आरोपियों के चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे। स्कूल में प्रवेश के दौरान सबसे पहले इन गार्डों की साथ ही मारपीट की गई।

बेटी को पीटा, आरोपी को गिरफ्तार करो

मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल
पीड़ित छात्रा अलीशा के परिवार ने पांच लोगों पर रिपोर्ट कराई है। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग की है। आरोप लगाया कि कि याकूब कुरैशी के रिश्तेदारों ने बेटी को घोड़े के चाबुक से पीटा है। सदर बाजार इंस्पेक्टर का कहना है कि रिपोर्ट में सिर्फ छात्रा की मां पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोपी लिसाड़ीगेट इलाके में रहते है, उनका नाम पता मंगलवार को स्कूल से लिया जाएगा। 

मां के हाथ में चाबुक, बेटी ले गई क्लास में
हाथ में चाबुक और होठों पर गलियां, इस अंदाज में बुर्केपहने महिला स्कूल पहुंची। इनके साथ बाहरी गुंडे भी थे और स्कूल की मेन विंग के छात्र भी शामिल थे। जहां महिला ने कालेज में पहुंचकर बुर्के से हंटर निकाला और गालियां देनी शुरू दी। गेट पर गार्डों को धक्का दिया तो अंदर पहुंचकर शिक्षिकाओं को चाबुक दिखाते हुए आड़े हाथों लिया। 

कालेज में महिला और बाहरी युवकों के उत्पात के दौरान कोई समझ नहीं पा रहा था कि आखिर ये क्या हो रहा है। एक तरफ जहां महिला और बाहरी युवक गालियों की बौछार कर रहे थे वहीं कालेज की शिक्षिका सभी क्लास रूप के दरवाजे बंद कराती दौड़ रही थी। पूरे स्कूल से छात्राओें की आवाज आनी बंद हो गयी। केवल बाहरी महिला और युवकों की गाली गलौज की आवाज गूंजती रही। बाहरी युवकों में से कई ने अपनी पहचान छुपाने के लिए मुंह पर रुमाल बांधा हुआ था। बुर्का धारी महिला के साथ आई छात्रा सभी को अपने क्लास रूम में ले गई और छात्रा अलीशा की पहचान की। अलीशा और शिक्षिका की चाबुक से पिटाई की गई। उनके लिए भद्दी भाषा का प्रयोग किया गया जिससे छात्राएं भी शर्मसार हो गई। कालेज में आधा घंटा तक गुंडई चली।
विज्ञापन

कार्रवाई करेगी पुलिस

स्कूल में जमकर की तोड़फोड़
कार्रवाई करेगी पुलिस
एसपी सिटी मानसिंह चौहान का कहना है कि बसपा नेता याकूब कुरैशी के रिश्तेदारों द्वारा एक छात्रा से मारपीट की शिकायत आई है। छात्रा को चाबुक से पीटा, इसका तहरीर में जिक्र नहीं है। स्कूल प्रशासन ने कोई शिकायत नहीं की। पुलिस मामले की जांच करके कार्रवाई करेंगी। 

मेरा परिवार स्कूल नहीं गया
बसपा नेता हाजी याकूब कुरैशी का कहना है कि बिना वजह हम पर आरोप लगाए जा रहे हैं। हमारे बच्चे एमपीजीएस में पढ़ते हैं। मेरे परिवार के अन्य बच्चों के साथ ही मेरी नातिन और भांजी भी इसी स्कूल में पढ़ती हैं। मेरी पत्नी बीमार है और मेदांता अस्पताल में भर्ती है। परिवार के सभी सदस्य तो वहीं हैं। मारपीट करने भला कहां पहुंच गए। मेरे परिवार का कोई सदस्य एमपीजीएस नहीं गया और मेरा इससे कोई मतलब नहीं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें