फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉन मुन्ना बजरंगी के खिलाफ केस दर्ज कराने वाला बसपा नेता पार्टी से निष्कासित

Thu, 12 Jul 2018 11:31 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

डॉन मुन्ना बजरंगी के खिलाफ रंगदारी मांगने के विरोध में कानूनी लड़ाई लड़ रहे बसपा के पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद एकाएक यह फैसला लिया गया। हालांकि बसपा ने मामले को पार्टी विरोधी गतिविधि बताया है। उधर, दीक्षित ने कहा प्रत्येक माह होने वाली उगाही का उन्होंने विरोध किया और रुपये देने से मना कर दिया था। 

विज्ञापन


बड़ौत सीट से बसपा के पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित ने सितंबर 2017 में मोबाइल पर रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस की जांच में सुल्तान और मुन्ना बजरंगी के नाम सामने आए। तभी से लोकेश दीक्षित कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। इसी मामले में बजरंगी को बागपत जेल लाया, लेकिन कोर्ट में पेशी से पहले ही बजरंगी की हत्या हो गई। दीक्षित ने भी जान का खतरा बताया। यह पूरा प्रकरण चल ही रहा था कि इस बीच बसपा की सियासत में नया मोड़ आ गया। 

पढ़ें : Pics: मुन्ना बजरंगी हत्याकांड को लेकर बसपा पूर्व विधायक ने कही ये बड़ी बात, अपनी जान को बताया खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ और सहारनपुर मंडल के मुख्य जोन इंचार्ज सत्यपाल पेपला ने बताया कि पार्टी सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते लोकेश दीक्षित को बसपा से निष्कासित कर दिया गया है। उधर, लोकेश दीक्षित का कहना है कि पार्टी की प्रत्येक माह होने वाली मीटिंग में पार्टी फंड के नाम पर लाखों रुपये विधानसभा वार जमा कराए जाते हैं। पिछले तीन माह से उन्होंने रुपये देने बंद कर दिए थे और इसका विरोध किया। इसी वजह से उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें