सिविल लाइन थाने में पुलिस पर थर्ड डिग्री का आरोप लगातीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में बसपा नेता की बेटी प्रेमी संग लापता हो गई। अभी इसकी रिपोर्ट भी दर्ज नहीं और पुलिस ने प्रेमी के परिवार की तीन महिलाओं को थाने में थर्ड डिग्री दे दी। जिसको लेकर सिविल लाइन थाने में जमकर हंगामा हो गया।
मामला सिविल लाइन थानाक्षेत्र का है। एक बसपा नेता की बेटी शुक्रवार को लापता हो गई। पुलिस ने बताया कि बसपा नेता का आरोप है कि उसकी बेटी को एक युवक बहला फुसलाकर ले गया है। युवक ने अपने ही परिवार की महिलाओं के साथ मिलकर यह वारदात की है। तीन दिन बीतने के बावजूद ही बसपा नेता ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। सोमवार को बसपा नेता के कहने पर सिविल लाइन थाने की पुलिस आरोपी युवक के परिवार की तीन महिलाओं को उठाकर ले आई।
आरोप लगाया है कि तीनों महिलाओं को महिला थाने ले जाकर थर्ड डिग्री दी। इसका पता लगने पर आरोपी के परिवार के अन्य सदस्यों ने सिविल लाइन थाने में हंगामा किया। मामला तूल पकड़ा तो एसएसपी भी देर रात थाने पहुंची। महिलाओं से फरार युवती के परिजनों के बारे में पूछताछ की। महिलाओं ने बताया कि जिस युवक के साथ बसपा नेता की बेटी गई है, वह उनके परिवार का सदस्य है। युवक के जाने के बाद एक बार बात हुई थी, उनको उसके बारे में कोई जानकारी नहीं।
पढ़ें : प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता, छह दिन पहले हुई थी शादी