फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेता की कोठी से लूट कर भाग रहे बदमाशों ने पुलिसकर्मी को गोली मारी

Tue, 08 Aug 2017 04:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
पुलिस को जानकारी देते बसपा नेता
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। कस्बे के दिल्ली रोड पर बसपा नेता की कोठी में घुसे पांच-छह बदमाशों ने माल समेटने के बाद बसपा नेता पर हमले का प्रयास किया। हालांकि बसपा नेता बच गए। जाग होने पर भाग रहे बदमाशों ने गश्ती पुलिस मिलने पर फायरिंग कर दी। इसमें एक पुलिसकर्मी को छर्रे लग गए। पुलिसकर्मी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। बदमाशों द्वारा लूटे गए सामान की कीमत पता नहीं चल सकी है। एसपी सिटी ने डाग स्क्वॉड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन


बसपा नेता चौधरी सालिम की नगर में दिल्ली रोड पर पेट्रोल पंप के सामने कोठी है। रात किसी समय उनकी कोठी में पांच-छह बदमाश घुस गए। उन्होंने बंद पड़े कमरों को खंगालते हुए वहां से उनकी पुत्रवधू के जेवर आदि समेट लिए। सुबह चार बजे जब सालिम ने उठ कर दरवाजा खोला तो बाहर खड़े बदमाश ने उन पर हमला बोल दिया। हमला होते देख उन्होंने तुरंत दरवाजे को बंद कर भीतर से लाक कर दिया। इसके बाद उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे बदमाश भाग निकले। उसी समय वहां से गुजर रही गश्ती पुलिस ने बदमाशों को भागते देख उनका पीछा किया। इस पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली के छर्रे पुलिस कांस्टेबल विपिन कुमार के हाथ में लग गए। भागते वक्त बदमाश हड़बड़ाहट में अपने बैग व जूते चप्पलों को छोड़ जंगल में फरार हो गए। इसके बाद पुलिस लौट आई। कांस्टेबल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश
सूचना के बाद एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह डाग स्क्वॉड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंचे। चौधरी सालिम ने उन्हे बताया कि घर की जांच करने पर पता चला कि उनकी पुत्रवधू के कमरे को बदमाशों ने खंगाला है। सोने के जेवर गायब हैं। पुत्रवधू बाहर गई हुई है उसके आने पर ही पता चल सकेगा कि कितना नुकसान हुआ है। सालिम ने बताया कि बदमाश उसकी हत्या करने की फिराक में थे। देर शाम खबर लिखे जाने तक बसपा नेता की तरफ से कोई तहरीर थाने में नहीं आई थी। 

एसपी सिटी ने बताया कि बदमाश किस प्रकार से मकान में दाखिल हुए और किस तरह से फरार हुए हैं। वह सब  सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज को देखा है। सभी बदमाश अपने चेहरे पर कपडा बांधे हुए व हाथों में हथियार लिए हुए थे। उन्होंने बताया कि फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर थाना प्रभारी सीपी कठेरिया ने बताया कि पुलिस की तरफ से कांस्टेबल पर गोली चलाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सालिम की तहरीर आने पर उसकी भी रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें