फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हार से बसपा में मचा घमासान, मंडल कोऑर्डिनेटर को पार्टी से निकाला, हाईकमान ने लखनऊ में बुलाई बैठक

Tue, 16 May 2023 10:27 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

UP News : निकाय चुनाव में हार के बाद बसपा में घमासान मचा है। मंडल कोऑर्डिनेटर प्रशांत गौतम को पार्टी से बाहर कर दिया है। वहीं, पार्टी हाईकमान ने 18 मई को लखनऊ में बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
बसपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निकाय चुनाव में करारी हार के बाद बसपा में घमासान शुरू हो गया है। टिकट के नाम पर अवैध वसूली, पार्टी विरोधी कार्य करने सहित अन्य शिकायतों पर जांच के बाद पार्टी हाईकमान ने मंडल कोआर्डिनेटर प्रशांत गौतम को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उनके स्थान पर राजपाल जाटव को मेरठ मंडल का कोआर्डिनेटर बनाया गया है। वहीं, 18 मई को हाईकमान ने लखनऊ में बैठक भी बुलाई गई है। इसमें पार्टी के कुछ अन्य नेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन


नगर निगम में तीन बार बसपा की सरकार रही है। इस बार भी बसपा निगम में अपनी सरकार बनाने के दावे कर रही थी। बसपा ने महापौर प्रत्याशी ही नहीं बल्कि 70 से अधिक पार्षद प्रत्याशियों को भी टिकट देने का दावा किया था, लेकिन टिकट वितरण के समय कुछ नेताओं पर अवैध वसूली के आरोप लगे। कांशीराम आवासीय कॉलोनी के लोगों ने तो पार्टी जिला कार्यालय पर भी प्रदर्शन किया था। इसके बाद से बसपा के नेताओं ने प्रत्याशियों को सिंबल बांटते समय पार्टी कार्यालय से भी दूरी बना ली थी। बसपा से टिकट मांगने और लेने वालों ने टिकट के नाम पर की गई धन की वसूली और अनुशासनहीनता की शिकायत पार्टी हाईकमान से की थी।

प्रशांत ने अनुशासनहीनता की : मोहित आनंद
बसपा जिलाध्यक्ष मोहित आनंद का कहना है कि मेरठ मंडल कोआर्डिनेटर रहे प्रशांत गौतम ने पार्टी में रहते हुए अनुशासनहीनता की। वह पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहे। पार्टी हाईकमान ने जांच के बाद उन्हें पार्टी से बाहर किया है।

शिकायतें मिलने पर हुई कार्रवाई : सतपाल पेपला
बसपा के मुख्य जोन कोर्डिनेटर सतपाल पेपला का कहना है कि मेरठ में निकाय चुनाव के टिकट बांटने की जिम्मेदारी मेरठ मंडल कोआर्डिनेटर प्रशांत गौतम, प्रवेश जाटव और जिलाध्यक्ष मोहित आनंद के पास थी। कुछ शिकायतें पार्टी हाईकमान के पास पहुंचीं। इनकी जांच हुई। शिकायत सही मिलने पर हाईकमान ने प्रशांत को पार्टी से निकाला है। अभी बाकी लोगों की भी जांच चल रही है। 18 मई के बाद अन्य पर भी कार्रवाई हो सकती है।

यह भी पढ़ें: UP: कमरे से चीखती हुई निकली पड़ोसी महिला, मौके पर पहुंचे अफसर भी रह गए दंग, बेड पर पड़ी थीं दंपती की लाशें
विज्ञापन

प्रशांत गौतम ने त्याग पत्र का जिक्र किया, हार के कारण गिनाए
प्रशांत गौतम की ओर से 15 मई को बसपा सुप्रीमो मायावती के नाम एक पत्र जारी किया गया है। इसमें उन्होंने त्याग पत्र का जिक्र करने के साथ ही हार के कुछ कारण भी गिनाए है। पत्र में उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के पार्टी से दूर होने के कारण करारी हार हुई है।

यह भी पढ़ें: Murder: आंटी मम्मी-पापा कॉल नहीं उठा रहे..., पड़ोसी ने घर जाकर देखा तो बेड पर लहूलुहान मृत पड़े थे दंपती

उन्होंने पार्टी के बड़े पदाधिकारियों पर आर्थिक हित साधने के आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही बसपा सुप्रीमो के चुनाव में कोई रैली न करने और चुनावी बयान न देने पर कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरने की बात भी कही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें