फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के घर जा रहे बीएसएफ जवान की दुर्घटना में मौत, साथी घायल, रोडवेज बस की टक्कर से हुआ हादसा

Sat, 10 Nov 2018 10:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
meerut news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के मवाना में भैया दूज पर बहन के घर जा रहे बाइक सवार फौजी की बाइक में बहसूमा बाईपास पर रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में फौजी और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेरठ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने फौजी को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


रहमापुर गांव निवासी विरेंद्र पुत्र चंदकिरण ने थाने में तहरीर दी। उसने बताया कि उसका भाई कुलदीप सशस्त्र सुरक्षा बल में कांस्टेबल के पद पर तैनात था। शुक्रवार को कुलदीप पल्सर बाइक से बहन के यहां गांव मडौरा में भैया दूज के लिए अपने साथी अनिल पुत्र कृष्णपाल के साथ जा रहा था। जैसे ही वे बहसूमा बाईपास पर सीकरी भट्टे के पास पहुंचे तो सामने से आ रही खतौली डिपो की रोडवेज बस चालक बाइक बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को एंबुलेंस से मेरठ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया, जबकि अनिल की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं हादसे के बाद बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट ने बताया कि बस चालक अरविंद को बहसूमा की रामराज पुलिस चौकी पर पकड़ लिया गया। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

meerut news
कुलदीप सशस्त्र सुरक्षा बल में कांस्टेबल के पद पर अरुणाचल के क्वांग में तैनात था। कुलदीप का तीन साल का बेटा देवांश और एक साल की बेटी देवांशी है। कुलदीप की मौत की खबर से घर में कोहराम मचा है। पत्नी और अन्य परिजनों का रो रोकर बुराहाल था। सांत्वना देने के लिए ग्रामीणों का तांता लगा हुआ था।

रोडवेज बस चालक ने दी तहरीर
रोडवेज बस के संविदा परिचालक मो. मस्तान पुत्र मोहर्रम अली ने बताया कि वह रोडवेज बस पर संविदा चालक है। शुक्रवार को बस नजीबाबाद के लिए लगी थी। जब वे बस को 11 बजे लेकर मवाना खुर्द पहुंचे तो वहां जाम लगा होने के कारण पुलिस वालों ने उनकी बस को बाईपास पर डायवर्ट कर दिया।

जैसे ही वे बाईपास पर सीकरी भट्टे के पास पहुंचे तभी बहसूमा की ओर से लाल रंग की पल्सर बाइक आ रही थी। जिसके पीछे चल रही कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर रोडवेज बस की साइड से टकरा गई। उसकी कोई गलती नहीं है। मो. मुस्तान ने बताया कि पुलिस ने उसकी तहरीर नहीं ली। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि उनके पास कोई तहरीर लेकर नहीं आया।   

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें