फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दोस्त का बेरहमी से कत्ल, चोरी हुई बकरी के पैसे मांगने पर छुरे से काटी गर्दन, तीन गिरफ्तार

Sat, 10 Nov 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पहले तो एक युवक ने अपने दोस्त की बकरी चुराकर कर बेच दी। जब दोस्त को इसका पता चला और उसने बकरी का पैसा मांगा तो युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। किसी को शक न हो जाए इसके लिए हत्यारोपी को उसके परिजनों ने घर में जंजीर से बांधकर एक कमरे में बंद किया और अफवाह फैला दी कि शराब छुड़ाने के लिए ऐसा किया है। पुलिस ने हत्यारोपी और उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


एसपी सिटी रणविजय सिंह और सीओ ब्रह्मपुरी हरिमोहन सिंह ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर तीनों हत्यारोपियों को मीडिया से रूबरू कराया। एसपी सिटी ने बताया कि 29 अक्टूबर को ब्रह्मपुरी क्षेत्र में बाकर (45) पुत्र असगर निवासी श्यामनगर लिसाड़ीगेट का शव प्लास्टिक के बोरे में मिला था।

इसकी पहचान होने पर इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी समरजीत सिंह ने इसकी जांच शुरू कर दी। जिसमें पता चला कि बाकर अपने दोस्त सलीम निवासी श्यामनगर के साथ पशुओं के खरीदने और बेचने का काम करता है। दोनों दोस्त शराब के आदी थे। 

विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस को पता चला कि बाकर के सुपुर्द-ए-खाक में सलीम नहीं पहुंचा था। जिसके बाद पुलिस ने सलीम की तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। मुखबिर की सूचना पर सलीम के दो साथी छोटा सलीम और सद्दाम निवासी श्यामनगर को पकड़ा और पूछताछ की।

दोनों आरोपियों ने सलीम को उसके घर में होने की बात ही। ब्रह्मपुरी पुलिस ने दोनों आरोपियों को साथ लेकर श्यामनगर में दबिश दी। जहां पर सलीम अपने घर के एक कमरे में बंधक मिला। उसको परिजनों ने जंजीर से बांधा हुआ था। पुलिस ने उसको मुक्त कराकर कब्जे में लिया। 

बाकर ने मांगे थे 4 हजार
पुलिस के मुताबिक सलीम ने दोस्त बाकर की बकरी चोरी कर 15 सौ रुपये में बेच दी थी। बाकर को जब इसका पता चला तो वह बकरी के चार हजार रुपये सलीम से मांगने लगा, लेकिन वह पैसा देने को तैयार नहीं था। जिसके बाद उसने दोस्त बाकर की हत्या कर दी, यह बात सलीम ने परिजनों को बताई।

परिजनों का शक था कि सलीम शराब पीकर हत्या की पोल खोल देगा। इसको देखते सलीम को घर में जंजीरों से बांधा गया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने जंजीर से खोलकर उसे अपनी हथकड़ी पहना दी।
विज्ञापन

शराब पिलाकर बाकर को मारा

पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि 28 अक्टूबर को वह बाकर से मिले। जहूर की यहां पर चाय पीकर माधवपुरम चले गए। माधवपुरम में तीनों दोस्त सलीम, छोटा सलीम व सद्दाम ने बाकर को शराब पिलाई और उसकी हत्या कर दी। सद्दाम साइकिल लाया था। तीनों ने बाकर के शव को बोरे में बंद किया और साइकिल पर रखकर खत्ता रोड पर ले आए। जहां उसको कब्रिस्तान के बगल में सड़क किनारे नाले में फेंक दिया।

सद्दाम ने दिया धक्का, फिर काट दी गर्दन  
प्रेसवार्ता में आरोपी सद्दाम ने बताया है कि बाकर उनसे बकरी के पैसे मांग रहा था, और उनके साथ गाली-गलौज कर रहा था। तीनों ने उसको समझाया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुआ तो सद्दाम ने उसे धक्का दे दिया जिससे बाकर गिर गया। इसके बाद सलीम व छोटा सलीम ने मीट काटने वाले गुबदा व छुरी से बाकर की गर्दन काट दी और उसकी पहचान छुपाने के लिए उसका चेहरा ईंट से कुचल दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें