उत्तर प्रदेश के मेरठ में बुधवार देर रात बीएससी की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही छात्रा के शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे कि इसी बीच किसी ने छात्रा की हत्या की सूचना पुलिस को दे दी।
इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव यात्रा को बीच में ही रुकवा दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची है।
जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थानाक्षेत्र के सुभाषनगर में बुधवार देर रात बीएएससी सेकेंड ईयर की छात्रा की मौत हो गई। गुरुवार सुबह परिजन जैसे ही मृतक छात्रा का अंतिम संस्कार करने के लिए निकले कि किसी ने पुलिस को छात्रा की हत्या की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव यात्रा को रुकवा दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस परिजनों को लेकर घटनास्थल पहुंची है जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।