फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से हैवानियत: बिना मां-बाप की बच्ची, चाची ने निजी अंगों पर डाल दिया केमिकल, कमरे में बंद कर भूखा रखा

Wed, 12 Nov 2025 12:24 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: जानी के एक गांव की किशोरी कई दिन बाद स्कूल पहुंची थी। वह ठीक से चल भी नहीं पा रही थी। एक शिक्षिका ने यह देखा तो छात्रा से पूछताछ की और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस आरोपी चाची की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानी थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी के साथ उसकी चाची ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। चाची ने केमिकल डालकर किशोरी का निजी अंग जला दिया। एक सप्ताह पूर्व हुई इस घटना का खुलासा किशोरी ने सोमवार शाम अपनी शिक्षिका के सामने किया। थाना जानी पुलिस ने शिक्षिका की तहरीर पर आरोपी चाची के खिलाफ मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन

 

किशोरी के पिता की मौत सात-आठ साल पूर्व हो चुकी है। इसके बाद किशोरी की मां भी उसे चाचा-चाची के भरोसे घर छोड़कर चली गई थी। तब से किशोरी अपने चाचा-चाची के पास रहती है। किशोरी गांव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा सातवीं की छात्रा है। 
 

शिक्षिका के अनुसार कई दिनों से किशोरी स्कूल नहीं आ रही थी। इसे लेकर उन्होंने सोमवार को बच्चों को उसके घर भेजकर पता करवाया। इसके बाद किशोरी स्कूल आ गई। स्कूल में वह सही तरह से चल नहीं पा रही थी। उन्होंने किशोरी से पूछताछ की।
 

किशोरी ने बताया कि उसकी चाची ने एक सप्ताह पूर्व उसके साथ मारपीट करने के बाद उसके निजी अंगों पर कोई केमिकल डाल दिया। इससे निजी अंग जल गया है। शिक्षिका ने देर शाम घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने किशोरी को उपचार के लिए सीएचसी पांचली में भर्ती करवाया। शिक्षिका ने आरोपी महिला के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी महिला की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

ये भी देखें...
दिल्ली ब्लास्ट: 'अरबन अस्पताल में रखी हैं नौ लाशें, आकर कर लो मोहसिन की पहचान', पत्नी ने रोते हुए बताया दर्द    

 

खाना भी नहीं दिया जाता
बताया गया कि किशोरी से उसकी चाची घर का सभी काम करवाती है। मना करने पर उसके साथ मारपीट और उत्पीड़न करती है। काम न करने पर खाना खाने को भी नहीं दिया जाता है। सात दिन पूर्व किशोरी की चाची ने घर के काम करने के लिए उसे स्कूल जाने से रोका। इसका किशोरी द्वारा विरोध करने पर घटना को अंजाम दिया गया।

कमरे में कर दिया था बंद
शिक्षिका ने बताया कि तीन माह पूर्व भी किशोरी को घर का काम न करने पर चाची ने कमरे में बंद कर दिया था। इसका पता चलने पर वह किशोरी से मिलने उसके घर गई थी लेकिन चाची के न मिलने देने पर पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस के हस्तक्षेप पर किशोरी को घर से बाहर आने-जाने दिया गया।
 
विज्ञापन

ये बोले सीओ
आरोपी महिला की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पीड़िता का उपचार करवाकर एसडीएम के सामने बयान करवाए जाएंगे। पता किया जा रहा है कि पीड़िता के नाम कोई संपत्ति तो नहीं है। 
- आशुतोष कुमार, सीओ, सरधना
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें