फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली ब्लास्ट: मेरठ के मोहसिन की मौत, मां बोली- मेरे लाल की क्या गलती, इंसानियत के दुश्मनों ने तबाह कर दिया

Tue, 11 Nov 2025 11:05 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: दिल्ली में लालकिले के पास हुए ब्लास्ट में मेरठ के ढबाईनगर निवासी मोहसिन की मौत हो गई। पिछले दो साल वह दिल्ली में रह रहा था। उसका शव मेरठ पहुंचा तो परिजन बिलख पड़े। 
विज्ञापन
रोती बिलखती मोहसिन की मां और बहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में हुए धमाके में मारे गए मोहसिन का शव मंगलवार को मेरठ पहुंच गया। उसे देखते ही मां और चार बहनें दहाड़े मारकर रोने लगी। उनकी आंखों से आंसू सूखने का नाम नहीं ले रहे थे। आसपास के लोगों और रिश्तेदारों का जमावड़ा किराए के मकान में लग गया। 
विज्ञापन

मोहसिन और दिल्ली बम ब्लास्ट। - फोटो : अमर उजाला
मां संजीदा ने रोते हुए बताया कि उसने मोहसिन को दो साल पहले दिल्ली जाने से रोका था। वह बच्चों और बहू को लेकर दिल्ली चला गया। वहां काम करने से भी मना किया था लेकिन उसकी पत्नी सुल्ताना नहीं मानी। वह तब भी जिद पर अड़ी रही थी। उसका सपना बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाकर उन्हें काबिल बनाने का था। 

 
विज्ञापन

मां ने रोते हुए सवाल किया मेरे बेटे की क्या गलती थी, वह मेहनत करके ई-रिक्शा चलाकर परिवार को पाल रहा था। इंसानियत के दुश्मनों ने सब तबाह कर दिया। सोमवार देर शाम बहू सुल्ताना ने छोटे बेटे नदीम को फोन कर कर बताया था कि भाई का फोन नहीं उठ रहा। यहां बम फटा है, मोहसिन का पता नहीं चल रहा। रात से ही हम उसे तलाश रहे थे। देर रात पुलिस ने मोहसिन के ब्लास्ट में मारे जाने की जानकारी मिली।

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: उज्ज्वल राणा सुसाइड केस में पीटीआई गिरफ्तार, प्रबंधक, प्राचार्य समेत अन्य आरोपियों की तलाश जारी    

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें