फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबूलेन पर महिला इंस्पेक्टर का बैग उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
आबूलेन पर महिला इंस्पेक्टर का बैग उड़ाया
विज्ञापन

मेरठ। आबूलेन पर खरीदारी करने आई एलआईयू की महिला इंस्पेक्टर का किसी ने बैग उड़ा दिया। बैग में खरीदे हुए कपड़े, नगदी और अन्य समान था।
भट्टा पारसौल निवासी सोनू मलिक एलआईयू में इंस्पेक्टर हैं। वह एक अन्य कर्मचारी के साथ बृहस्पतिवार को आबूलेन पर खरीदारी करने गई थी। खरीदारी के बाद उन्होंने स्कूटी पर बैग रख दिया और मोबाइल पर बात करने लगी। इसी दौरान एक युवक स्कूटी से बैग लेकर भाग निकला। इंस्पेक्टर ने शोर मचाकर युवक का पीछा किया। लेकिन आरोपी हाथ से निकल गया। सूचना पर सदर बाजार पुलिस पहुंची और चुपचाप आसपास की दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखती रही। जांच में स्कूटी का लॉक भी टूटा मिला। पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस में जानकारी दी। लेकिन थाने में तहरीर देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

एसपी क्राइम तक पहुंचा मामला
घटना के बारे में महिला इंस्पेक्टर एसएससी ऑफिस में आपबीती बता रही थी। उसी दौरान एसपी क्राइम शिकायतें सुन रहे थे। एसपी क्राइम राम अर्ज का कहना है कि ड्यूटी के समय पूरी टीम आबूलेन पर खरीदारी करने चली गई, इसकी भी जांच कराई जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें