फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दुकान-मकान के विवाद में भाइयों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कस्बे के मोहल्ला भुल्लरिया में दुकान और मकान के मालिकाना हक को लेकर एक ही परिवार के सदस्यों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। जफर पुत्र हाजी अब्दुल रज्जाक ने अपने भाइयों और उनके परिवार के लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
जफर ने सरधना थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसके आठ भाई हैं। आरोप है कि परिवार के अन्य सदस्य आए दिन उसके साथ अभद्रता और गाली-गलौज करते हैं। विरोध करने पर उसके और परिवार के लोगों के साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। जफर का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने कथित फर्जी बैनामा दिखाकर मकान खाली करने का दबाव बनाया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची और समझाकर लौट गई, लेकिन विवाद का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसके भाइयों ने उसकी दुकानों को किराये पर दे रखा है। इसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें