यूपी में मुजफ्फरनगर के बागोवाली गांव में 29 अगस्त को हुई जाहिदा की हत्या का रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराने वाले जाहिदा के भाई मनव्वर को गिरफ्तार किया है, जिसने जाहिदा की पुत्रवधू से अनैतिक संबंधों को छिपाने के लिए बहन की हत्या करने की बात कबूल की है। आरोपी पुत्रवधू फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस लाइन के सभागार में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह व एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने मर्डर के खुलासे की जानकारी पत्रकारों को दी। एसएसपी ने बताया कि नई मंडी कोतवाली के गांव बागोवाली में 30 अगस्त को एक निर्माणाधीन मकान में वृद्धा की लाश मिली थी। शव की शनाख्त गांव निवासी जाहिदा पत्नी मोहर्रम के रूप में हुई थी। जाहिदा के भाई मनव्वर हुसैन ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।