फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में जीजा की काली करतूत: कश्मीर से घर आया था दरिंदा... करने लगा ऐसी हरकत, शोर सुन बीवी पहुंची तो दिया तलाक

Sat, 12 Oct 2024 09:38 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

पीड़िता का पति अपनी साली पर बुरी नीयत रखता था। नौ सितंबर की रात कश्मीर से घर आया। आरोप है कि आरोपी पति ने रात में साली के साथ घिनौनी हरकत की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र एक गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि युवक अपनी साली के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था और पत्नी ने अपनी बहन को बचा लिया था। नाराज पति ने पत्नी व साली की पिटाई भी की। आरोप है कि शादी के बाद से पीड़िता को दहेज के लिए परेशान किया जाता था। उसके पति के दबाव के चलते पीड़िता की छोटी बहन की शादी उसके देवर से कर दी थी। 

विज्ञापन

पीड़िता का पति अपनी साली पर बुरी नीयत रखता था। नौ सितंबर की रात कश्मीर से घर आया। आरोप है कि आरोपी पति ने रात में साली के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर मौके पर पहुंची पीड़िता ने बहन को बचा लिया।
विज्ञापन

नाराज पति ने दोनों की पिटाई की और पत्नी को तलाक दे दिया। सूचना मिलने पर पीड़िता का भाई शहजाद बहन की ससुराल पहुंचा तो उसे भी पीटा गया। सीओ फुगाना एसपी उपाध्याय का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें