आर्यन से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि उनका ननिहाल दिल्ली के वजीराबाद में है। मंगलवार को तीनों बच्चे ननिहाल से वापस घर आए थे। पारूल व आयुष का मन नहीं लगा तो उन्होंने आर्यन से ननिहाल चलने के लिए कहा। आर्यन ने जाने से इंकार कर दिया। पारूल व आयुष ननिहाल चले गए और अपने भाई आर्यन से कह गए कि यदि उनके बारे में कोई पूछे से बता देना कि उन्हें कार सवार दो बदमाश अपहरण करके ले गए। बड़ौत रेलवे स्टेशन से दोनों ट्रेन में सवार होकर अपने ननिहाल वजीराबाद सकुशल पहुंच गए। एसपी ने ननिहाल में बात की तो दोनों वहीं मौजूद मिले। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
अपहरण की झूठी सूचना देने वाले की होगी जांच
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि भाई बहन के अपहरण की सूचना झूठी निकाली। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद स्पष्ट हो गया था कि दोनों बच्चों का अपहरण नहीं हुआ। दोनों अपनी मर्जी से ननिहाल चले गए। बच्चों ने क्यों इस तरह का कदम उठाया इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस को अपहरण की झूठी सूचना देने वाले की भी जांच की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/