फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद: नमाज पढ़ने को लेकर हुए विवाद में खूनी संघर्ष, जमकर चले धारदार हथियार, पुलिसफोर्स तैनात

Wed, 05 Jun 2019 10:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
संघर्ष में घायल व्यक्ति और मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में भोपा क्षेत्र के गांव बेहड़ा-थ्रू में कुरैशी व तेली समुदाय के लोगों में ईद की नमाज पढ़ने को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा है। इस बाद ईद से पहले गांव के मौअज्जिज लोगों ने पहल करते हुए विवाद के निपटारे के लिए मंगलवार रात पंचायत बुलाई थी, जिसमें दोनों पक्षों के लोगों को शामिल किया गया। 

विज्ञापन


घंटों चली पंचायत के बाद विवाद निपटारे के लिए इस बार गांव के बजाए किसी दूसरे गांव से मौलाना को बुलाकर उसके द्वारा नमाज अदा कराने की बात रखी गई, जिस पर दोनों पक्ष सहमत हो गए। इसके बाद नमाज पढ़ाने के लिए गांव किशनपुर के मौलाना साजिद को बुलाने की बात तय हुई। हालांकि गांव में दोनों पक्षों के बीच हुई यह पंचायत भी खूनी संघर्ष को टालने में नाकाम रही और बुधवार को निर्धारित समय से पहले ही एक पक्ष द्वारा मौलाना साजिद को बुलाकर नमाज पढ़ा देने को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। संघर्ष में दोनों तरफ से लाठी-डंडों के साथ ही धारदार हथियारों का भी खुला इस्तेमाल किया गया। संघर्ष के बाद गांव में तनावपूर्ण शांति है। पुलिस बल गांव में तैनात किया गया है। 

एसडीएम जानसठ विजय कुमार ने बताया कि गांव में पूरी तरह से शांति है। शांति-सौहार्द्र बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और संघर्ष में शामिल रहे व खुराफाती लोगों की सूची बनवाई जा रही है। जांच में विवाद में शामिल पाए जाने वाले लोगों को मुचलका पाबंद भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुरैशी समाज की ओर से नफीस ने दी तहरीर
गांव बेहड़ा-थ्रू में ईद की नमाज को लेकर हुए खूनी संघर्ष के मामले में बुधवार देर रात कुरैशी समाज की ओर से नफीस ने घटना की तहरीर दी है। नफीस पक्ष का कहना है कि तेली समाज के लोगों ने दूसरे गांव से मौलाना को बुलाकर निर्धारित समय से पहले ही नमाज पढ़वा दी। इसकी शिकायत करने पर धारदार हथियारों व लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। तहरीर में तेली पक्ष के छह लोगों को नामजद करने के साथ ही कई अज्ञात आरोपी दर्शाए गए हैं। 

उधर, संघर्ष में घायल हुए कफील उर्फ कपिल को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें