फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद रुपयों के लिए रिश्तों का कत्ल: आरोपी भाई फरार, गर्दन से धड़ जोड़कर हुआ शव का पोस्टमार्टम, बिलखती रही बेटी

Thu, 18 Jul 2024 06:25 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
मृतका का फाइल फोटो, बिलखती बेटी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के दौराला के रुहासा गांव में संपत्ति बंटवारे के विवाद में भाई अरविंद के हाथों कत्ल हुई रीता (53) का अंतिम संस्कार हुआ तो सभी अवाक रह गए। अनिता की गर्दन और धड़ अलग-अलग थे। उनको मोर्चरी में सिलकर जोड़ा गया था। 
विज्ञापन

2 of 5
बहन की हत्या - फोटो : अमर उजाला
ये नजारा देखकर हर कोई भाई को कोसता रहा। सगी बहन की इतनी बेरहमी से हत्या करने वाला अरविंद अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। रुहासा गांव निवासी 75 वर्षीय किसान महावीर के एक बेटा अरविंद और दो बेटी अनीता और रीता थी। रीता की शादी बागपत के दोघट गांव में हुई थी। रीता आजकल तीन बच्चों के साथ गाजियाबाद की वेब सिटी सोसाइटी में रह रही थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
बहन की हत्या - फोटो : अमर उजाला
महावीर के पास सात बीघा खेती की जमीन थी। पांच बीघा जमीन उन्होंने बेटे को दे दी थी। दो बीघा जमीन उनके पास थी। तीन दिन पहले उन्होंने अपने हिस्से की दो बीघा जमीन 20 लाख रुपये में बेच दी थी। इस जमीन में उनकी बेटी अनिता को हिस्सा मिलना था। अरविंद इसका विरोध कर रहा था। 

4 of 5
बहन की हत्या - फोटो : अमर उजाला
बड़ी बहन रीता अनीता का हिस्सा दिलाने के लिए उसके साथ आई थी। विवाद होने पर अरविंद ने कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर रीता की हत्या कर दी। मोर्चरी पर रीता की गर्दन को धड़ से सिलने के बाद पोस्टमार्टम किया गया, ताकि अंतिम संस्कार के समय परेशानी न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बहन की हत्या - फोटो : अमर उजाला
गांव में अंतिम संस्कार के दौरान लोगों ने गर्दन सिली देखी तो हर कोई यही बोलता रहा कि कोई भाई पैसों के लालच में ऐसा कैसे कर सकता है। रीता की बेटी स्नेहा ने रोते हुए बताया कि मम्मी की गर्दन कमरे में अलग पड़ी थी और धड़ अलग। ऐसा मामा किसी को न मिले जो पूरे घर को उजाड़ दे। स्नेहा ने बताया कि मम्मी तो मौसी का हिस्सा दिलवाने के लिए गई थी, यहां सबकुछ खत्म हो गया। मेरी मां को इतनी बेरहमी से मारने वाले को सख्त से सख्त सजा मिले। वहीं, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि हत्यारोपी की तलाश में कई जगह पर दबिश दी जा रही है, जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें