माैके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
10 मिनट में गायब हो गई बच्ची, मिले इन्साफ
पिता ने बताया कि वह बच्ची को तख्त पर लिटाकर ऊपर फेरों में गए थे। 10 मिनट बाद देखा तो बच्ची गायब थी। पहले घर में देखा फिर गांव में तलाश की। 15-20 लोगों के साथ गांव की गालियों में ढूंढा। गांव के दूसरे रास्ते पर भी गए।
पिता कहते हैं कि एक पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। दूसरी रिपोर्ट पुलिस ने बाद में देने के लिए कहा है। वे बताते हैं कि पुलिस ने बताया कि बच्ची के साथ कुछ गलत नहीं हुआ। हम इस बात को मान रहे हैं, लेकिन उसकी हत्या तो हुई है। मेरी बच्ची को इन्साफ मिलना चाहिए, उस बेचारी का क्या कसूर था जो इतनी बेरहमी से मार डाला।