फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में पकड़े कई जोड़े

Sun, 25 Aug 2019 02:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
होटल में पूछता करती एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मेरठ में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग व थाना पुलिस मिलकर लगातार शहर में चल रहे सेक्स रैकेटों का पर्दाफाश कर रही हैं। इसी सिलसिले में रविवार को पुलिस ने मेरठ में एक होटल पर छापा मारकर एक और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से बड़ी संख्या में युवक व युवतियों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


मेरठः पॉश इलाकों की कई कोठियों में चलते हैं सेक्स रैकेट, होटल में डेढ़ साल से हो रहा था देह व्यापार

जानकारी के अनुसार लालकुर्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत होटल ऑसम में एएचटीयू व लालकुर्ती पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से करीब दो दर्जन से अधिक युवक-युवतियों को पकड़ा है।

विज्ञापन

पुलिस पकड़े गए सभी युवक व युवतियों से पूछताछ कर रही है। वहीं होटल स्टाफ को हिरासत में लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की छापामार कार्रवाई से होटल में हड़कंप मच गया है। मौके पर पुलिस ने भारी संख्या में आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की हैं।

होटल के बाहर भीड़ होने के कारण पुलिस ने सभी युवक-युवतियों को पहले होटल के एक कमरे में हिरासत में लेकर पूछताछ की। भीड़ हटाने के बाद ही पुलिस सभी को थाने लेकर पहुंची है जहां शेष कार्रवाई पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई के दौरान होटल के बाहर तमाशबीनों की भारी भीड़ जुटी रही। मौके पर सीओ कैंट संजीव देशवाल, एएचटीयू प्रभारी बृजेश सिंह के अलावा महिला पुलिस व इंस्पेक्टर लालकुर्ती दिलीप सिंह मौजूद रहे।

एचटीयू प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि देह व्यापार के लिए इस होटल के कमरों को इस्तेमाल किया जा रहा है। टीम इस होटल पर कई दिन से निगरानी रख रही थी। जिसके बाद आज दबिश दी गई। कार्रवाई में बड़ी संख्या में युवक-युवतियां मौके से पकड़े हैं। थाने में पूछताछ के बाद सारी जानकारी सामने आएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें