फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक झटका

विज्ञापन
केपी इंटर नेशनल स्कूल का फोटो। (स्त्रोत स्कूल) मवाना।
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। सीबीएसई ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप में केपी इंटर नेशनल स्कूल के छात्र ने शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक प्राप्त करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

विद्यालय के चेयरमैन दीपक भाटी ने बताया कि सीबीएसई ताइक्वाडो नेशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता 3 से 7 सितंबर तक अमनीव विजन स्कूल इटावा में आयोजित की गई थी। इसमें छात्र तुषार सैनी ने अंडर -17 जूनियर यू-51 किलोग्राम वर्ग में अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर कांस्य पदक प्राप्त किया है। चेयरमैन दीपक भाटी, डायरेक्टर शशांक भाटी, प्राचार्या बबीता राणा ने छात्र तुषार को उपलब्धि हासिल करने पर शुभकामनाएं देते उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान कोच अंकुर सैनी, शिक्षक निधि गर्ग, अंजलि मलिक, आशा, प्रदीप, विवेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें