फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरखों की कब्र देख भावुक हो उठे ब्रिटिश नागरिक, क्रांतिधरा पहुंचकर जाना इतिहास

Sun, 21 Oct 2018 04:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
इंग्लैंड और अमेरिका से भारत भ्रमण पर आए 10 ब्रिटिश नागरिकों ने शनिवार को मेरठ का दौरा किया। ब्रिटिश नागरिकों ने यहां पर स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय देखने के बाद सेंट जोंस चर्च का भ्रमण किया। इसके बाद सेंट जोंस सिमेट्री में अपने पुरखों की कब्र देखकर भावुक हो उठे। 
विज्ञापन

2 of 7
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
दल में एलन एस्थम और कारोलयन अमेरिका से हैं। इनके साथ आए चार्लेस, देब्रोह शार्प, पीटर फिशर, फ्रांसका रेडक्लिफ, रिचर्ड ब्रैडबरी, क्रिस्टोफर, रॉय बारविक और डॉ. रोजलीन मैरी इंग्लैंड से हैं। शनिवार दोपहर को ये दिल्ली से मेरठ पहुंचे। सबसे पहले वे शहीद स्मारक गए।
विज्ञापन

3 of 7
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास जानने के बाद उन्होंने सदर और आबूलेन देखा। काली पलटन मंदिर देखने के बाद वे सेंट जोंस चर्च गए।

4 of 7
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वे चर्च के पास स्थित सेंट जोंस सिमेट्री पहुंचे। यहां पर उन्होंने अपने पुरखों की कब्र देखीं। कुछ देर सिमेट्री में बिताने के बाद वे दिल्ली लौट गए। इस दौरान उनके साथ मिशिका सोसायटी के अध्यक्ष अमित नागर मौजूद रहे।
विज्ञापन

5 of 7
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
अमित नागर ने ब्रिटिश नागरिकों को मेरठ के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी यादों के बारे में जानकारी दी। ब्रिटिश नागरिकों ने बताया कि मेरठ के बारे में उन्होंने बहुत सुना है। 

 
विज्ञापन

6 of 7
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
ब्रिटिश नागरिकों का कहना था कि भारत आकर उन्हें बहुत अपनेपन का अहसास हुआ। जैसा भारत के बारे में सुना था, बिल्कुल वैसा ही पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि परिजन पुरखों के बारे में बताते थे कि उनकी भारत में रहने के दौरान मौत हुई थी। कब्रों को देखने के लिए वे हर साल यहां आते रहते हैं। जब भी भारत आते हैं तो गंगा के दर्शन जरूर करते हैं। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें