फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एसएसपी ऑफिस पहुंची नई नवेली दुल्हन, बोली- मेरे पति को हनी ट्रैप में फंसाया, मांग रहे पांच लाख की रंगदारी

Thu, 01 Feb 2024 10:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : शादी के सात दिन बाद ही नई नवेली दुल्हन को कानून का दरवाजा खटखटाना पड़ा। दुल्हन ने पति को हनी ट्रैप में फंसाने का आरोप लगाकर एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देती पीड़ित युवक की मां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में शादी के एक हफ्ते बाद ही नई नवेली दुल्हन को कानून का दरवाजा खटखटाना पड़ा। पीड़िता का आरोप है कि उसकी ससुराल के पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग उसके पति को हनी ट्रैप में फंसाकर पांच लाख की रंगदारी मांग रहे हैं। पीड़िता ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, श्यामनगर गली नंबर छह की रहने वाली नाजनीन अपनी सास को लेकर बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। उसने बताया कि उसकी शादी 24 जनवरी को राहत के साथ हुई थी। पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग उसके पति से पांच लाख की रंगदारी मांग रहे हैं। न देने पर दिल्ली की युवती के साथ खींचे गए कुछ फोटो और वीडियो दिखाकर उसके पति को मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: हत्या से सनसनी: पुलिस चौकी के सामने स्कूल में मिली खून से लथपथ लाश, युवक को ईंटों से पीटकर उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने कप्तान से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। महिला की सास ने आरोप लगाया कि थाना पुलिस भी उन पर आरोपियों से समझौता करने का ही दबाव बना रही है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि सीओ कोतवाली को जांच कर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: UP : दुल्हन की खुली ऐसी पोल, दूल्हे के उड़ गए होश, पूरा मोहल्ला भी हैरान, शादी के तीन दिन बाद हुई रफूचक्कर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें