फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सुबह उठकर शादी के लिए तैयार हो रहा था दूल्हा, दुल्हन के बारे में मिली ऐसी खबर, पैरों तले खिसकी जमीन

Tue, 10 Nov 2020 07:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बारात आने से चंद घंटे पहले दुल्हन प्रेमी संग रफूचक्कर हो गई। इसकी भनक लगने के बाद लड़की पक्ष के लोगों के पैर तले से जमीन खिसक गई। आनन-फानन में परिजन रिश्तेदारों के यहां युवती की तलाश की गई लेकिन पता नहीं चला। बाद में परिजनों ने अपनी दूसरी बेटी की शादी दूल्हे के संग करा दी।

विज्ञापन


मामला बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव का है। युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक परिजनों को लग गई और युवती की शादी शामली जिले के कच्ची गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव में तय कर दी।

सोमवार को गांव में बारात आने वाली थी। युवती के हाथ में उसकी सहेलियों ने मेंहदी लगाई। देर रात शादी की अन्य रस्में भी अदा कराई गई, लेकिन युवती दिल से इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थी। परिजन जब रात में सो गए तो वह प्रेमी संग फरार हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सुबह उठकर दूल्हा व उसके परिजन बरात लेकर जाने की तैयारियों में लगे थे कि अचानक दुल्हन के प्रेमी के साथ फरार होने की खबर सुनकर उनके पांव तले जमीन खिसक गई।

युवती के गायब होने का पता चलते ही लड़की पक्ष में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में युवती की छोटी बहन को शादी के लिए तैयार किया गया। वर पक्ष से सहमति लेने के बाद शादी की रस्म अदा कर बारात को विदा किया गया।

थाना प्रभारी रनबीर सिंह ने बताया कि परिजनों ने गांव के युवक के खिलाफ मौखिक रूप से लड़की को भगा ले जाने का आरोप लगाकर शिकायत की थी। अभी तक लिखित तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। सोमवार को उक्त गांव में बारात आई थी और युवती की जगह छोटी बहन की शादी की गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें