फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तीन दिन बाद गोताखोरों ने ढ़ूंढ निकाली गंगनहर में गिरी कार, तीनों शव बरामद

Wed, 29 May 2019 02:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
क्रेन से नहर से बाहर निकाली जा सकी ब्रेजा कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में सलावा झाल गंगनहर पुल के निकट रविवार तड़के 3:45 बजे गंगनहर में गिरी ब्रेजा कार को  तीन दिन बाद गोताखोरों ने ढ़ूंढ निकाला। एनडीआरएफ  व निजी गोताखोर लगातार नहर में कार की तलाश कर रहे थे। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुरादनगर से बुलाये गए दो निजी गोताखोरों ने कार को ढूंढ निकाला। बताया गया कि ये गोताखोर एक बड़ी मैगनेट से कार की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मैगनेट पानी के अंतर कार से चिपक गई। वहीं एनडीआरएफ की जांच में कार पानी के अंदर फंसी होने की पुष्टि की। 

सीओ के मुताबिक हाइड्रा मशीन मंगावाई गई जिससे कार को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने तीनों शव बरामद कर लिए हैं।,पुलिस जांच के बाद पुष्टि हो सकेगी कि कार व इसमें मौजूद शव दिल्ली के कारोबारियों के ही हैं। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। 
विज्ञापन


अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद परिजनों ने सोमवार को सीओ सरधना पंकज सिंह से संपर्क किया था। बताया कि कार में उनके परिवार के युवा कारोबारी थे। पीएसी के गोताखोरों ने सर्च अभियान चलाया। जिसके तीन दिन बाद कार को खोजा जा सका। 

विज्ञापन

सरूरपुर में बीते शनिवार तड़के 4:45 बजे कांवड़ पटरी मार्ग पर अर्टिगा कार गंगनहर में जा गिरी थी। कार में देवरिया के 11 लोग सवार थे। पांच लोगों की मौत हो गई थी जबकि एक महिला रिंकी तेज बहाव में बह गई थी, जिसका अभी तक सुराग नहीं लगा। थाना प्रभारी धनवीर सिंह का कहना है कि केवल रोहटा पुलिस नहर व रजवाहों मे महिला की तलाश में लगी रही। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें