फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: प्रिंसिपल की डांटने पर छात्रा ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, पीड़िता के परिजनों का हंगामा

Thu, 23 May 2024 12:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के कंकरखेड़ा में प्राधानाचार्या की डांट व मारपीट के बाद कक्षा 12 की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं पीड़िता के परिजनों ने प्रिंसिपल के घर पर हंगामा किया।
विज्ञापन
हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा में प्रिंसिपल की डांट व मारपीट के बाद 12वीं की छात्रा ने बुधवार दोपहर घर जाकर पंखे से लटकर सुसाइड कर लिया। घटना के समय छात्रा घर पर अकेली थी। कुछ देर बाद छात्रा की मां घर पहुंची तो घटना की जानकारी हुई थी। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया था। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई करें छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया था। गुरुवार को छात्रा के परिजन प्रिंसिपल के घर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


अंबेडकर रोड सदनपुरी निवासी शम्मी अरोड़ा अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी रितु अरोड़ा, बेटा कनिष्क व एक बेटी भूमि अरोड़ा थी। बेटी भूमि शिवलोकपुरी एक स्कूल में 12वीं की छात्रा थी। वहीं छात्र के पिता रेलवे में अटेंडर के पद पर कार्यरत हैं। वहीं भाई नोएडा में प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। पत्नी हाउसवाइफ है।

छात्रा ने किया सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
परिजनों के अनुसार बुधवार को छात्रा स्कूल गई थी। जहां स्कूल प्रधानाचार्य ने छात्रा को सबके सामने डांट दिया था। वहीं परिजनों ने मारपीट का भी आरोप लगाया। इसके बाद छात्रा घर चली गई थी।

छात्रा की मां सरधना रोड पर चिकित्सक के दवाई लेने के लिए गई थी। जब देर शाम के समय मां घर पहुंची तो देखा कि घर का दरवाजा बंद है। जिसके बाद मां ने दीवार से झांककर देखा तो छात्रा का शव पंखे से लटका हुआ था।
विज्ञापन

हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
बेटी के शव को पंखे से रखा देख मां के होश उड़ गए। शोर-शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। परिजन छात्रा को लेकर पास के अस्पताल में दौड़े। जहां चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।

गुरुवार को परिजन प्रधानाचार्य के घर पहुंचे। परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी विष्णु कौशिक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें