भाजपा में महापौर के टिकट पर अब सिर्फ लखनऊ नेतृत्व ही निर्णय लेगा। सभी 54 आवेदनों की प्रदेश अध्यक्ष खुद स्क्रीनिंग करा रहे हैं। गोपनीय सर्वे के अलावा दिल्ली में भी इस पर मंथन किया जा चुका है। 21 अप्रैल को प्रत्याशी की घोषणा हो सकती है।
मेरठ में भाजपा में महापौर के टिकट पर अब सिर्फ लखनऊ नेतृत्व ही निर्णय लेगा। सभी 54 आवेदनों की प्रदेश अध्यक्ष खुद स्क्रीनिंग करा रहे हैं। गोपनीय सर्वे के अलावा दिल्ली में भी इस पर मंथन किया जा चुका है। 21 अप्रैल को प्रत्याशी की घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन
भाजपा में मेरठ महापौर के टिकट के लिए अब सारे दावेदार लखनऊ और दिल्ली में सिफारिश लगा रहे हैं। हर कोई अपना समीकरण बताने में लगा है। स्क्रीनिंग कमेटी भी अपनी तरफ से नाम भेज चुकी है। संघ के पदाधिकारियों के साथ भी मंथन हो गया है।
दिल्ली में भी बैठक हो चुकी है। अब फाइनल घोषणा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी करेंगे। 21 अप्रैल को प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि सभी 54 आवेदनों की सूची प्रदेश अध्यक्ष के पास पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
तीन जिलों के पार्षदों के नामों पर हुई चर्चा
मेरठ, गाजियाबाद और बुलंदशहर में पार्षद के टिकटों पर बुधवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की। पदाधिकारियों की तरफ से नाम फाइनल करके प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिए गए हैं। इनकी घोषणा भी 21 अप्रैल को हो सकती है।