फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ब्रेंज एजुकेशन वर्ल्ड और आईपीएस स्कूल फाइनल में

Fri, 15 May 2026 05:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में फुटबाल प्रतियोगिता में मैच के दौरान खिलाडियों से पर
विज्ञापन
राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में चल रही फुटबाल प्रतियोगिता में खेले गए मैच, आज होगा समापन
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
: मेरठ। राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में चल रहे इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट में शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें ब्रेंज एजुकेशन वर्ल्ड और आईपीएस स्कूल की टीम ने सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। शनिवार को प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन


अंडर 17 वर्ग में पहला सेमीफाइनल मुकाबला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल व राधा गोविंद पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। इसमें इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की टीम ने राधा गोविंद पब्लिक स्कूल की टीम को 4- 0 हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद अंडर 14 वर्ग में दूसरा सेमीफाइनल मैच द आर्यंस पब्लिक स्कूल और द एवेन्यू पब्लिक स्कूल की टीम के बीच खेला गया। इसमें द आर्यंस की टीम ने 1-0 से मैच जीता। तीसरा सेमीफाइनल मैच भी अंडर 14 वर्ग में ब्रेंज एजुकेशन वर्ल्ड स्कूल और राधा गोविंद पब्लिक स्कूल की टीम के हुआ। इसमें ब्रेंज एजुकेशन वर्ल्ड स्कूल की टीम ने 1-0 से विजयी रही।। चौथा मैच अंडर 17 वर्ग में क्वार्टर फाइनल मुकाबला हुआ। यह द आर्यंस पब्लिक स्कूल और कृष्णा पब्लिक स्कूल मेरठ के बीच खेला गया। इसमें द आर्यंस पब्लिक स्कूल की टीम ने कृष्णा पब्लिक स्कूल की टीम को एकतरफा 3-0 से हराया और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। आज प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। मैच से पूर्व मुख्य अतिथि चंदन वत्स ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें