माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से सेक्टर चार जागृति विहार स्थित मैदान में मासिक सत्संग हुआ। इसकी शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई। मेरठ शाखा संयोजक साध्वी आर्या भारती ने कहा कि आध्यात्मिक विज्ञान पर आधारित एक अद्वितीय साधना पद्धति है ब्रह्मज्ञान।
उन्होंने कहा कि इस ब्रह्मज्ञान ने विश्वभर में लाखों लोगों के जीवन को रूपांतरित किया है। इस दिव्य ज्ञान की प्राप्ति के लिए ईश्वर के द्वार जिज्ञासु लोगों के लिए संस्थान के द्वार सदा खुले हैं। साध्वी ने कहा कि जैसे बाहर दीप जलाने से मार्ग का अंधकार मिटता है। राहगीर को दिशा दिखाई देती है। वैसे ही ब्रह्मज्ञान द्वारा मनुष्य के मन का अंधकार दूर होता है। सभी जीवों में सर्वोच्च शांति और आनंद की स्थापना होती है। कार्यक्रम में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से बच्चों को स्टेशनरी का वितरण किया गया। कार्यक्रम का समापन भंडारे के साथ हुआ।