फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घूमने के लिए निकले बालक लखनऊ में मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र की कताई मिल मंगी काॅलोनी के रहने वाले दो बालक घर से घूमने के लिए निकले और लखनऊ पहुंच गए। पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों को लखनऊ से खोज निकाला और परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मंगी काॅलोनी निवासी कृष्णा पुत्र रामप्रसाद कक्षा पांच और वंश पुत्र देवेंद्र कक्षा चार का छात्र है। गत 16 मार्च को दोनों घर से खेलने की बात कहकर निकले और शाम तक नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद भी नहीं मिले तो परिजनों ने परतापुर थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने दोनों की सोशल मीडिया के माध्यम से तलाश शुरू की। मंगलवार को पुलिस ने दोनों बालकों को लखनऊ से खोज निकाला। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह बिष्ट ने बताया कि दोनों बच्चे घूमने के लिए घर से निकले थे। बताया कि दोनों ट्रेन से लखनऊ पहुंच गए थे। दोनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें