परीक्षा 16, 17 और 18 मई को प्रदेश के 24 सेंटरों पर होगी। सबसे ज्यादा 12 सेंटर कानपुर में बनाए गए हैं। 5 सेंटर मेरठ और 4 सेंटर अयोध्या व बांदा में और लखनऊ, वाराणसी में एक एक सेंटर बनाया गया है।
16 मई : स्नातक पाठ्यक्रमों की परीक्षा कानपुर शहर 12, अयोध्या में 4 मेरठ में 5, बांदा में 1, लखनऊ में 1 वाराणसी में 1 परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जाएगी।
17 मई : परस्नातक पाठ्यक्रम कानपुर में एक, अयोध्या, मेरठ व बांदा में एक, लखनऊ व वाराणसी में एक केंद्र पर होगी।
18 मई : पीएचडी की परीक्षा कानपुर अयोध्या, मेरठ में एक-एक केंद्र पर होगी।
एक फोटो, एक पहचान पत्र लाना भी अनिवार्य
प्रवेश पत्र के साथ कोई एक पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, मतदान पहचान पत्र आदि व पासपोर्ट साइज का एक फोटोग्राफ लाएं जो ऑनलाइन आवेदन करते समय अपलोड किया हो।
ये हैं नियम
परीक्षा हॉल में अभ्यर्थी स्लीपर, छात्र हाफ शर्ट, छात्राएं बिना बटन का टॉप बहनकर ही आएं।
परीक्षा हॉल में केवल ब्लैक बॉल पाइंट पेन का ही उपयोग करें।
परीक्षा आरंभ होने के निर्धारित समय से 30 मिनट पूर्व परीक्षा हाल में प्रवेश करें।
परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, आईटी गैजेटस या अन्य संचार के उपकरण लाने की अनुमति नहीं है।
कोई भी कीमती मूल्यवान सामान बैग परीक्षा भवन में न लाएं।
इस बार परीक्षा में नकल रोकने के लिए कड़े नियम किए गए हैं। शासन स्तर पर नकल रोकने के लिए प्लान तैयार किया गया था। जिसके बाद सभी तैयारी की जा रही है। परीक्षा में नकल रोकने के लिए उड़न दस्ते तैयार किए जाएंगे।
-डॉ. गया प्रसाद, कुलपति कृषि विवि
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/