फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रेमिका की मौत से आहत होकर युवक ने दी जान, पेड़ पर लटका मिला शव, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Sat, 12 Sep 2020 09:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

  • - शुक्रवार से लापता था मंसूरपुर का युवक
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के में गांव मंसूरपुर से लापता युवक का शव गांव के बाहर बाग में पेड़ से लटका मिला। युवक शुक्रवार सुबह से लापता था। मृतक के जेब से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने प्रेमिका की मौत से आहत होकर आत्महत्या करने की बात कही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


मंसूरपुर गांव निवासी अर्जुन (18) पुत्र स्वर्गीय विष्णु शुक्रवार सुबह अचानक लापता हो गया था। शाम को उसकेे भाई रवींद्र ने मंसूरपुर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार दोपहर लापता अर्जुन का शव गांव के बाहर म्हाड़ी वाली बगीचा में एक पेड़ से लटका मिला।

यह भी पढ़ें: ढीली पड़ी 'खाकी' की पकड़, पुलिस कस्टडी से अब तक फरार हुए कई कुख्यात, एक पर है ढाई लाख का इनाम
विज्ञापन


सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलवाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की जेब से एक डायरी व पेंसिल बरामद हुई है। डायरी में युवक ने सुसाइड नोट लिखा है।

सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा है कि जब उसकी प्रेमिका ही जिंदा नहीं रही तो वो ही जी कर क्या करेगा। जेब से बरामद डायरी को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। मृतक के भाई रवींद्र की ओर से आत्महत्या की तहरीर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


युवक अपने छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता की दो साल पहले मौत हो चुकी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार को युवती ने भी जहर खाकर जान दे दी थी। इसी कारण युवक ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें