परिजनों ने आरोप लगाया कि राखी को एक युवक और एक महिला अपने साथ ले गए थे। अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज में भी एक महिला और आरोपी युवक उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। राखी के शरीर पर चोट के निशान हैं और उसका अंगूठा भी फटा हुआ है। उन्होंने महिला और आरोपी युवक पर हत्या की आशंका जताई है।
मुकदमा दर्ज कर लिया गया है
प्रेमिका की मौत के मामले में आरोपी प्रेमी देवी सिंह के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।- प्रबल प्रताप सिंह, एसपी सिटी
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/