मेरठ के खरखौदा में किराये के मकान में रह रही मुक्केबाज का शव संदिग्ध अवस्था में बाथरूम के अंदर मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम विसरा रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता लग सकेगा।
यूपी के जिला बागपत के गांव मवीकलां की रहने वाली भावना (21) खरखौदा स्थित बॉक्सिंग अकादमी में प्रशिक्षण ले रही थी। वह फिलहाल खरखौदा के वार्ड-7 निवासी कर्मबीर के मकान में साथी खिलाड़ियों के साथ किराए पर रह रही थी। शुक्रवार को भावना नहाने के लिए बाथरूम में गई थी।
यह भी पढ़ें : मेरठ : कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार ने पूर्व विधायक दामोदर शर्मा के निधन पर परिवार को दी सांत्वना, गठबंधन को लेकर कही ये बात
जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आई तो उसकी साथी खिलाड़ियों ने उसे आवाज लगाई। उसके बाद भी जब भावना ने कोई जवाब नहीं दिया तो मकान मालिक को घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद बाथरूम का दरवाजा तोड़कर भावना को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जिसके बाद भावना के शव को सामान्य अस्पताल, सोनीपत में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह खिलाड़ी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जिसमें चिकित्सक शुरुआती जांच में मस्तिष्क की नस फटने से मौत होने की बात कह रहे हैं। उसके बावजूद सही कारणों का पता लगाने के लिए विसरा जांच को भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व विसरे की रिपोर्ट के आधार पर कारणों का पता लग सकेगा।