फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: देवी मंदिर बस स्टैंड से मोबाइलों से भरी पेटी गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
- दुकानदार ने युवक की तस्वीर जारी कर की पहचान बताने की अपील, पुलिस से कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर के देवी मंदिर बस स्टैंड के पास मोबाइल फोन से भरी एक पेटी गायब होने का मामला सामने आया है। दुकान संचालक ने एक युवक पर पेटी उठाकर ले जाने का आरोप लगाया है। मोबाइल करीब 1.80 लाख रुपये के बताए गए है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए संदिग्ध युवक की तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी कर उसकी पहचान बताने की अपील की है।
विज्ञापन

बिनौली रोड स्थित वैष्णवी मोबाइल गैलरी के संचालक हिमांशु गुप्ता ने बताया कि उनकी दुकान के लिए मोबाइल फोन का पार्सल देवी मंदिर बस स्टैंड पर पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक वहां आया और मोबाइलों से भरी पेटी उठाकर चला गया। जब तक उन्हें इसकी जानकारी हुई, तब तक युवक मौके से जा चुका था। दुकानदार के अनुसार पेटी में एक कंपनी के छह नए मोबाइल फोन थे, जिनकी कीमत करीब 1.80 लाख रुपये है।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें