24 टीमों ने टूर्नामेंट में किया प्रतिभाग, महिला वर्ग के सेमीफाइनल और फाइनल मैच आज
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में इंटर स्कूल बॉक्स क्रिकेट चैंपियनशिप की शुरूआत बृहस्पतिवार से हुई। प्रतियोगिता में 24 टीम ने प्रतिभा कर शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
उद्घाटन विद्यालय प्रबंध समिति की सदस्या सुगंधा त्यागी व प्रधानाचार्या संगीता कश्यप ने किया। पहले मैच में नोबल पब्लिक स्कूल ने बीएनजी इंटरनेशनल स्कूल को 12 रन से पराजित किया। वंश को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में राधा गोविंद पब्लिक स्कूल ब्लू और दिल्ली ग्लोबल पब्लिक स्कूल के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें राधा गोविंद पब्लिक स्कूल ने जीत हासिल की। रुद्र बालियान प्लेयर ऑफ द मैच बने।
तीसरे मुकाबले में आर्मी पब्लिक स्कूल ने पीजीएम. इंटरनेशनल स्कूल को 35 रन से हराकर जीत दर्ज की। इस मैच में शौर्य को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बालिका वर्ग में सेंट जेम्स स्कूल ने राधा गोविंद पब्लिक स्कूल ब्लू को पराजित किया। राधा गोविंद पब्लिक स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 28 रन बनाए, जिसके जवाब में सेंट जेम्स स्कूल की टीम ने चार ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। अंतिम मैच में आईआईएमटी एकेडमी ने तीन विकेट से मैच जीता। आयोजक सचिव सुशील त्यागी ने बताया कि चैंपियनशिप के आगामी मुकाबले शुक्रवार व शनिवार को सुबह आठ बजे से खेले जाएंगे।