फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता के ज्ञान से माया से मुक्ति संभव : स्वामी अनंतानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
वेदांत सत्संग समिति के सात दिवसीय गीता प्रवचन का समापन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। गढ़ रोड स्थित लखमी विहार कॉलोनी के पार्क में वेदांत सत्संग समिति की ओर से आयोजित सात दिवसीय गीता प्रवचन का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। विश्राम दिवस पर गीता व्यास परम पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वत ने श्रीमद्भगवद्गीता के सप्तम अध्याय ज्ञान-विज्ञान योग पर तात्विक प्रवचन किए।
महाराज ने कहा कि त्रिगुणमयी माया में बंधे प्राणी जगत के वास्तविक स्वरूप को नहीं जान पाते। माया से पार जाने के लिए मायापति भगवान की शरण में जाना चाहिए। सत्य बोलने से चित्त शांत रहता है, जबकि असत्य बोलने से मन अशांत हो जाता है। केवल अपने स्वार्थ के लिए जीवन जीने वाले व्यक्ति आसुरी भाव से युक्त होते हैं। ऐसे लोगों का न परिवार से तालमेल बैठता है और न ही समाज से।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सबका हित चाहते हुए अपने और परिवार का भरण-पोषण करना चाहिए। ज्ञानी भक्त भगवान को और भगवान ज्ञानी भक्त को प्रिय होते हैं। यह संपूर्ण जगत ईश्वर का ही स्वरूप है, इसका बोध होना ही वास्तविक ज्ञान है।
विज्ञापन

प्रवचन के दौरान व्यास पूजन राजीव शर्मा एवं ममता शर्मा ने किया। इस अवसर पर अलका गुप्ता, नीता गौड़, अनुराधा माहेश्वरी, ऋचा अग्रवाल, मुकुल शर्मा सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें