फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सराफा व्यापारियों का लाखों का सोना लेकर भागने वाले दोनों भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- दोनों आरोपियों से हुआ 42 ग्राम सोना बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सराफा कारोबारियों का सोना लेकर फरार हुए दोनों कारीगर भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 42 ग्राम सोने के जेवर बरामद किए हैं। जबकि व्यापारियों ने लगभग 715 ग्राम सोना लेकर भागने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

जेवर बनाने के कारीगर दो सगे भाई शराफत व उसका भाई सादिक उर्फ मेहर अली, निवासी गांव कनईपुर, थाना जंगीपारा जिला हुगली पश्चिम बंगाल (कोलकाता) शहर के मिललाना रोड तांगा स्टैंड के पास रहकर पिछले काफी सालों से सोने से जेवर बनाने का काम करते थे। उन पर सराफा व्यापारियों को पूरा विश्वास था।
विज्ञापन


इसी के चलते सराफा बाजार के दस व्यापारियों ने लगभग सौ सात पंद्रह ग्राम सोना जेवर बनाने को दिया था। यह जेवर 18 अक्तूबर को दिए जाने थे। लेकिन दोनों भाईयों ने यह जेवर नहीं पहुंचाया। तब 19 अक्तूबर को उन्हें तलाशा गया तो दोनों भाई नहीं मिले। व्यापारियों ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


पुलिस की दो टीम दोनों को तलाश रही थी। मंगलवार सुबह दोनों भाइयों के अपने ही गांव के रहने वाले कारीगर जाकिर हुसैन से मिलने आने की सूचना मिली। तब अधिकारियों ने दोनों भाइयों की तलाश में हनुमान चौक से गउशाला नदी रोड तक पुलिस को सादा कपड़ों में तैनात कर दिया। आरोपियों को नदी रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। व्यापारियों से भी दोनों आरोपियों की बात कराई गई हैं। आरोपियों का कहना है कि जो सोना बरामद हुआ है वह इतना ही लेकर गए थे। सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि गिरफ्तार सादिक से 12 ग्राम की सोने की चेन व शराफत से 30 ग्राम के दो कंगन बरामद किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें