फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्र-छात्राओं को पुस्तकें, कंबल, मोजे वितरित किए

विज्ञापन
एलीट क्लब द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र छात्राओं को पुस्तकें, कंबल आदि दिए गए। (मवाना)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। एलीट क्लब ने सरस्वती शिशु मंदिर के जरूरतमंदों छात्र-छात्राओं को किताबें व कंबल वितरित किए। क्लब द्वारा बच्चों को किताबें-कॉपियां और सर्दी से बचाव के लिए कंबल वितरित किए। क्लब अध्यक्ष दिव्या अग्रवाल ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य गरीब बच्चों को पढ़ाई में सहयोग प्रदान करना और ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की मदद करना है। क्लब के सदस्यों के सहयोग से 60 बच्चों को पढ़ाई के लिए किताबें-कॉपियां और 40 जरूरतमंद लोगों को कंबल, गर्म चादरें, मोजे आदि का वितरण किया गया।
विज्ञापन

स्कूल प्राचार्य अनिल कुमार ने क्लब का आभार जताया। इस मौके पर साक्षी गोयल, सविता मित्तल, रीना राजवंशी, सीमा रस्तोगी, प्रतिभा अग्रवाल, सारिका रस्तोगी, संगीता, उमा, सपना, छाया, सुरभि कौशिक, सृष्टि रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें