फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति के जीवन में पुस्तक सबसे अच्छी दोस्त : डॉ. हरिओम पंवार

Mon, 19 May 2025 01:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
इकरार अहमद........ गढ़ रोड स्थित होटल हार्मनी में आयोजित काश खुद को देख पाते व पुस्तक विमोचन का
विज्ञापन
मेरठ। गढ़ रोड स्थित एक होटल में कवयित्री रेखा गिरीश की पुस्तक ‘काश खुद को देख पाते’ पुस्तक का विमोचन किया गया। देश के प्रसिद्ध कवि डॉ. हरिओम पंवार ने कहा कि पुस्तकें व्यक्ति की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं। किताबें अपने साथ-साथ व्यक्ति को पूरी दुनिया की सैर कराती हैं। रेखा गिरीश को उन्होंने नई पुस्तक के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, अंजू जैन, गिरीश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित किया। सरस्वती वंदना के बाद पुष्प अर्पित किए गए। मां शारदे की वंदना हुई। कवयित्री कोमल रस्तोगी ने कहा अमित शौर्य संघ अमित, पराक्रम का है मन से वंदन, भारत के जांबाज प्रहरियों, अभिनंदन, अभिनंदन। पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि ऐसी पुस्तकें समाज को राह दिखाती हैं। विचारों के युद्ध में पुस्तकें ही सबसे बड़ा शस्त्र होती हैं। हमारा प्रयास होना चाहिए कि पुस्तकों के प्रति सदैव जुड़ाव बना रहे।
गोविंद रस्तोगी ने कहा कि गीत है अनुराग मन का भावना का सार स्वर है। डॉ. ईश्वर चंद्र गंभीर ने कहा कि शिक्षा दो, संस्कार दो, सद्आचरण दो, अपनी परंपरा का इन्हें व्याकरण तो दो। रेखा गिरीश ने कहा कि मुख पर मलिनता भव्यता इसमें कहां है, जो मिली भगवान से थी सत्यता इसमें कहां है, रूप अपना ईश ने कैसे सजाया देख पाते, काश खुद को देख पाते। कार्यक्रम में डॉ. रामगोपाल भारतीय, सत्यपाल सत्यम, रेखा गिरीश, डॉ. अंजू जैन, सुमनेश सुमन ने भी कविता पाठ किया। साहित्यकार गोविंद रस्तोगी ने रेखा गिरीश के पुस्तकों के अंश प्रस्तुत किए। चरण सिंह स्वामी ने पुस्तक के विषय में प्रकाश डाला। गिरीश कुमार ने सभी का धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें