फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्पिटल जा रहे पिता-पुत्री को बोलेरो ने मारी टक्कर, दोनों की मौत, भाई बेहोश

Tue, 13 Mar 2018 11:16 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
पिता-पुत्री का फाइल फोटो और क्षतिग्रस्त बोलेरो कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इलाज कराने के लिए हॉस्पिटल जा रहे पिता-पुत्री को तेज रफ्तार बोलेरो कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। उधर, पिता और बहन की मौत की खबर सुनते ही भाई बेहोश हो गया...

विज्ञापन


यह घटना उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की है। यहां बड़ौत-छपरौली मार्ग पर चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट के नजदीक मलकपुर से बेटी का इलाज कराने के लिए बड़ौत आते वक्त बाइक सवार पिता-पुत्री को बोलेरो कार ने टक्कर मार दी, इससे बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई जबकि बोलेरो खाई में जा गिरी, इससे बोलेरो में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद बोलेरो का चालक गाड़ी को छोड़कर भाग निकला। 

इस दुर्घटना के बाद मार्ग आधा घंटे तक अवरुद्ध रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मार्ग आवागमन के लिए खुलवाया। पुलिस ने बोलेरो में सवार दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


राकेश (45) पुत्र हरपाल मलकपुर गांव का रहने वाला था। उसकी बेटी सोनिया (18) बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। राकेश सोमवार को सोनिया को बाइक पर बैठाकर बड़ौत के एक अस्पताल में दिखाने आ रहा था। बड़ौत छपरौली मार्ग पर चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट के पास सामने से तीव्र गति से आई बोलेरो कार ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार पिता-पुत्री कई फुट ऊपर उछले और सड़क पर गिर गए।

उधर, बोलेरो कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी। राकेश की मौके पर मौत हो गई। जबकि सोनिया को सीएचसी बड़ौत ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुर्घटना के बाद मौजूद भीड़ से मार्ग अवरुद्ध हो गया और लोगों ने बोलेरो कार में सवार दो लोगों को उतारकर जमकर धुनाई की जबकि बोलेरो चालक भाग निकला। इस दुर्घटना में बोलेरो सवार अनुज पुत्र सतपाल निवासी बिजवाड़ा भी घायल हुआ। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और जाम को खुलवाया।

पढ़ें : यूपी: रोडवेज बस और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत, 22 यात्री घायल

विज्ञापन

परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल

खबर सुनते ही बेटा बेहोश - फोटो : अमर उजाला
इस घटना के समय राकेश की पत्नी बबीता दवाई लेने शामली गई थी जबकि राकेश की मां कमला व बेटे सोनू व शिवम का रोते-रोते बुरा हाल था। राकेश साधारण किसान था।

शराब पीये था कार चालक
बोलेरो कार चालक सोनू बिजवाड़ा गांव का रहने वाला है। बोलेरो में सवार अनुज व कुलदीप निवासी बिजवाड़ा छपरौली में शादी में शामिल होने जा रहे थे। उन्होंने छपरौली चुंगी पर शराब पी, इसके बाद उन्होंने छपरौली की ओर गाड़ी दौड़ा दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि बड़ौत से घटनास्थल तक उनकी गाड़ी की रफ्तार बहुत तेज थी और गाड़ी का संतुलन भी बिगड़ा हुआ था।

भीड़ ने युवक को पीटा
यदि पुलिस समय पर मौके पर ना पहुंचती तो बोलेरो कार में सवार दो युवकों को भीड़ पीट-पीट कर मार सकती थी, लेकिन पुलिस ने पहुंचकर उन्हें बचाया और कोतवाली ले गई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें